{"_id":"5a955dc19adeeb5cc906cd568c1ec1a6","slug":"tubewell-bad-farms-crops-were-dried-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप खराब, खेतों में सूख रही फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप खराब, खेतों में सूख रही फसलें
उसावा (बदायूं)
Updated Wed, 17 Feb 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में किसानों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बेमौसम शुरू हुई गर्मी की वजह से गेहूं और सरसों की फसल सूख रही है। ऐसे में सिंचाई करने के लिए उसावां ब्लाक के गांव बबई भटपुरा का सरकारी नलकूप खराब होने से किसानों की फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच चुकी है, लेकिन विभागीय कर्मचारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। ऐसे में किसान अपनी मेहनत को खेतों में बर्बाद होते देख रहा है।
उसावां ब्लाक क्षेत्र के गांव बबई भटपुरा में स्थित सरकारी नलकूप करीब दो माह से खराब पड़ा है। इसकी शिकायत किसानों ने कई बार लिखित एवं फोन पर मौखिक रूप से नलकूप विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन लेकिन विभागीय अधिकारियों ने अब तक इसे सही करवाने कि जहमत नहीं उठाई। ग्रामीणों के मुताबिक करीब आठ माह पहले सरकार ने इसका रिबोर कराया था। सही ढंग से संचालित न करने की वजह से यह फिर से खराब हो गया। इस ट्यूवबेल से सिंचाई करने के लिए रक्षपाल, हप्पड़, मुन्ने, ओमवीर, राकेश, धनवीर, सुनील, प्रेमपाल, अवधेश, जगत सिंह यादव, ओमपाल यादव आदि किसान इंतजार कर रहे हैं। सरसों एवं गेहूं कि फसलें सूख रही हैं। इससे परेशान किसान खेतों में सिंचाईं न कर पाने की वजह से अपनी मेहनत को सूखता देख रहा है।