{"_id":"66bd25ff21027fa11104d5a4","slug":"truck-that-crushed-roadways-mechanic-recovered-search-for-driver-badaun-news-c-123-1-sbly1004-124170-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोडवेज मैकेनिक को कुचलने वाला ट्रक बरामद, चालक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोडवेज मैकेनिक को कुचलने वाला ट्रक बरामद, चालक की तलाश
Thu, 15 Aug 2024 03:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने में खड़ा ट्रक। संवाद
बदायूं। शहर में पुरानी चुंगी के नजदीक रोडवेज के मैकेनिक को कुचलने वाले ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस अब चालक की तलाश में जुटी है। इधर पुलिस ने दिन में बवाल की आशंका को देखते हुए आधी रात में ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शिकरापुर निवासी योगेंद्र पटेल रोडवेज वर्कशॉप में मैकेनिक थे। मंगलवार शाम वह बरेली के रोडवेज कार्यालय से लौट रहे थे। पुरानी चु़ंगी के नजदीक रोडवेज बस से उतरते ही तेजी से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। काफी समय तक शव सड़क पर पड़ा रहा था। करीब आधे घंटे बाद शव की शिनाख्त शिकरापुर के योगेंद्र के रूप में हुई। जानकारी पर परिवार वाले और गांव के तमाम लोग व रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। परिजन ने वाहन और चालक को पकड़वाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला सीएनजी गैस लाने वाले ट्रक ने टक्कर मारी थी। उसका चालक ट्रक को दातागंज मार्ग की तरफ ले गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।
रात 11 बजे जब ट्रक पकड़ा गया और उसे सिविल लाइंस थाने के बाहर खड़ा करा दिया गया तो परिवार वाले माने और फिर जाम खोला गया। रात 2:30 बजे मैकेनिक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार वालों ने ट्रक नंबर के आधार रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभी चालक नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
देर रात तक लगा रहा जाम, बुलानी पड़ी पीएसी
रोडवेज मैकेनिक की मौत से गुस्साए परिजन व ग्रामीणाें ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया था। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई साथ ही भीड़ भी बढ़ने लगी। सूचना पर एसपी देहात केके सरोज, सीओ उझानी शक्ति सिंह, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह, उझानी, बिनावर और कुंवरगांव थाना पुलिस को बुला लिया। हंगामा शांत न होने पर देर रात पीएससी को भी बुला लिया गया। भारी संख्या में पुलिस फोर्स देखकर भी ग्रामीण नहीं हटे। बाद में जब उन्हें बताया गया कि ट्रक पकड़ गया है तब वह मानें।