फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Troubled by Lekhpal in Bisauli Tehsil, a young man attempted self-immolation by pouring diesel

Budaun News: बिसौली तहसील में लेखपाल से परेशान युवक ने डीजल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

Sat, 04 Mar 2023 09:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:47 AM IST
विज्ञापन
Troubled by Lekhpal in Bisauli Tehsil, a young man attempted self-immolation by pouring diesel
(03 बीडीएन-11)बिसौली तहसील में आत्मदाह की कोशिश करते युवक को पकड़ता अर्दली।संवाद
बदायूं/बिसौली। बिसौली तहसील में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। गनीमत रही कि कर्मचारियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और आग नहीं लगाने दी। वह लेखपाल की शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा था। जब एसडीएम ने लेखपाल का युवक से आमना-सामना कराया तो उसने लिखित माफी मांगी। एसडीएम ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव दबथरा निवासी 28 वर्षीय दिनेश चंद्र यादव शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे एक डिब्बे में डीजल लेकर बिसौली तहसील पहुंचा। आरोप है कि बुधवार को लेखपाल आदित्य उपाध्याय दबथरा गांव पहुंचा था। उसने दिनेश के खेत की नपत की थी। इस दौरान दिनेश के खेत में चकरोड का कुछ हिस्सा निकला था। लेखपाल उससे चकरोड से कब्जा हटाने को कहकर चला आया था लेकिन दिनेश लेखपाल पर ही उत्पीड़न का आरोप लगा रहा था। वह उसकी शिकायत लेकर तहसील पहुंचा था।
विज्ञापन

उस समय एसडीएम ज्योति शर्मा जिला मुख्यालय पर आयोजित पीस कमेटी की बैठक में जाने की तैयारी कर रही थीं। तभी दिनेश ने डीजल अपने ऊपर उड़ेल लिया और आत्मदाह करने को कहा। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया, इससे तमाम लोग दौड़कर आ गए। उन्होंने युवक के हाथ से डिब्बा और माचिस छीन ली। एसडीएम भी शोर शराबा सुनकर कार्यालय से निकल आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह युवक को समझाकर कार्यालय में ले गईं। वहीं उन्होंने लेखपाल को बुलाया। सूचना पर युवक के परिवार वाले भी आ गए। जब लेखपाल और युवक का आमना-सामना हुआ तो युवक ने अपनी गलती स्वीकार की। युवक ने एसडीएम को लिखकर दिया है कि उसने आत्महत्या की कोशिश की, यह उससे गलती हुई है। अब वह माफी मांग रहा है।

डीएम कार्यालय भी लेकर गया था डीजल
दिनेश शनिवार सुबह डीएम कार्यालय भी डीजल भरा डिब्बा लेकर पहुंचा था। उसने डीएम को लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई कराने को पत्र दिया था। डीएम ने मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इससे युवक ने वहां आत्मदाह की कोशिश नहीं की। इसके बाद वह डिब्बा लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंच गया।

सहसवान कोतवाली और एसएसपी कार्यालय में हो चुकी हैं आत्मदाह की घटनाएं
एसएसपी कार्यालय और सहसवान कोतवाली में आत्मदाह की घटनाएं हो चुकी हैं। एसएसपी कार्यालय में पिछले साल किसान किशनपाल ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया था। पिछले माह छह फरवरी को सहसवान कोतवाली में केशोंपुर मढ़ैय्या निवासी श्रीपाल ने केरोसिन डालकर आग लगा ली थी, जिससे वह 70 फीसदी से ज्यादा झुलस गया था। 19 फरवरी को उसकी मौत हो गई। दोनों के परिवार वालों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

वर्जन
- बुधवार को लेखपाल ने युवक के खेत की नपत की थी। इस दौरान चकरोड पर कब्जा निकला। लेखपाल ने उससे कब्जा हटाने को कहा था। इससे युवक आक्रोशित होकर आया और उसने डीजल डाल लिया। सभी लोगों ने उसे आग लगाने से बचाया। युवक ने लिखकर माफी मांगी है। अब युवक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। - ज्योति शर्मा, एसडीएम

(03 बीडीएन-11)बिसौली तहसील में आत्मदाह की कोशिश करते युवक को पकड़ता अर्दली।संवाद

(03 बीडीएन-11)बिसौली तहसील में आत्मदाह की कोशिश करते युवक को पकड़ता अर्दली।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed