फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Trolley of Kanwariyas overturned, one dead, three injured

Budaun News: कांवड़ियों की ट्रॉली पलटी, एक की मौत, तीन जख्मी

Mon, 05 Aug 2024 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Trolley of Kanwariyas overturned, one dead, three injured
कुलचौरा के पास पलटी पड़ी ट्रॉली। संवाद
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कुलचौरा गांव के पास कांवड़ियों की ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। उससे दबकर कांवड़िया कामेश (20) की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी कांवड़िया पटना देवकली शिव मंदिर से जलाभिषेक करके लौट रहे थे। थाना पुलिस ने कांवड़िया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके परिवार वालों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार सुबह करीब 9:45 बजे हुआ। उस वक्त मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला निवासी कांवड़ियों का जत्था शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में स्थित पटना देवकली शिव मंदिर से जलाभिषेक करके लौट रहा था। उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीजे रखा हुआ था। सभी कांवड़िया नाचते झूमते लौट रहे थे। उनकी ट्रैक्टर-ट्राॅली सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुलचौरा के पास पहुंची ही थी कि तभी अचानक ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। उससे कांवड़िया कामेश पुत्र नवाब सिंह दब गए। हादसे के बाद कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर कुलचौरा गांव के कई लोग दौड़कर आ गए। उन्होंने ट्रॉली उठाकर कामेश को निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में अरविंद, अमित और ओमेंद्र घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की खबर सुनकर कांवड़िया के परिवार वाले भी रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने कांवड़िया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बाइकें फिसलीं तो कोई डीजे से गिरा, 16 कांवड़िया घायल



- कांवड़ यात्रा में बेहोश होकर गिरे कांवड़िया की हालत गंभीर



- घायलों में आठ को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया



संवाद न्यूज एजेंसी



उझानी। कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार रात सड़क हादसों में 16 कांवड़िया घायल हो गए। सबसे ज्यादा हादसे बाइक फिसल जाने से हुए। घायलों में गंभीर हालत बताते हुए आठ को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।



जलाभिषेक के लिए गंगाघाट से निकलीं बाइक सवार कांवड़ियों की टोलियों के बीच हादसे की शुरूआत रविवार रात नौ बजे हुई। बिल्सी क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी कांवड़िया संजू (20) पुत्र दुर्गपाल और प्रदीप (16) पुत्र अजब सिंह की बाइक पीलीभीत जिले में बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव फुटरायां निवासी नन्हेलाल (38) पुत्र प्रह्रलाद से बुटला के पास टकरा गई। नन्हेलाल की बाइक पर उन्हीं के गांव के जोगेंद्र (28) पुत्र रामभजन और शोभित यादव (30) पुत्र चेतराम भी सवार थे। दोनों बाइकों की भिड़ंत में पांचों कांवड़िये घायल हो गए। बदायूं में कमनपुर गोटिंया निवासी सुरेंद्र (35) पुत्र प्रकाश पाली बाइक फिसल जाने से घायल हो गए।



इसके अलावा हाईवे पर ही अलग-अलग स्थानों पर हादसों में घायल कांवड़ियों में सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव नरऊ निवासी सुभाष (18) पुत्र अहलकार, अलापुर क्षेत्र के गांव हयातपुर निवासी रंजीत (21) पुत्र शेर सिंह, बिल्सी के गांव अकौली के ओमवीर (17) पुत्र प्रेमपाल, नागरझूना निवासी सूरजपाल (17) पुत्र रामऔतार, नीरेश (16) पुत्र देवपाल, बरेली में बिहारीपुर निवासी रामसेवक (20) पुत्र जसवीर, उदयवीर (40) पुत्र रघुनंदन, कछला निवासी डालचंद्र (21) पुत्र हेतराम, कैलाश (20) पुत्र रामऔतार, कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी धर्मेंद्र (19) पुत्र हरपाल भी घायल हो गए।




चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि सूरज, कैलाश, रंजीत, सुरेंद्र, शोभित, जोगेंद्र नन्हेलाल और संजू को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान ही सोमवार तड़के बरेली में भुता क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी कांवड़िया मंगली प्रसाद (35) अचानक हालत बिगड़ गई। साथी कांवड़िये कुछ समझ पाते, उससे पहले मंगली बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। इलाज के बाद पूर्वाह्न परिजन उन्हें अपने साथ घर ले गए।

कुलचौरा के पास पलटी पड़ी ट्रॉली। संवाद

कुलचौरा के पास पलटी पड़ी ट्रॉली। संवाद

कुलचौरा के पास पलटी पड़ी ट्रॉली। संवाद

कुलचौरा के पास पलटी पड़ी ट्रॉली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed