फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tripling without helmet, three friends riding a bike died in an accident

Budaun News: बिना हेलमेट ट्रिपलिंग, हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

Thu, 12 Jun 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Tripling without helmet, three friends riding a bike died in an accident
बदायूं। बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सहसवान थाने की पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टरों तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सुखर्रा निवासी उमेश (19) पुत्र रामलाल, नीरज (17) पुत्र चंद्रपाल, लोकेश (22) पुत्र ओमकार बुधवार दोपहर को बाइक से उघैती गए थे। देर शाम वह घर लौट रहे थे कि गांव सुल्तानपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि तीनों काफी दूर तक बाइक समेत घिसटते चले गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार व गांव के लोग सीएचसी पर पहुंच गए। शव देख परिजन बेसुध हो गए। यह लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

--

जिगरी दोस्त थे तीनों
मृतक उमेश (19), नीरज (17) और लोकेश (22) जिगरी दोस्त थे। लोकेश उम्र में बढ़ा होने की वजह से दोनों को पढ़ाई और करियर से जुड़ी सलाह देता था। तीनों अक्सर ही घूमने के लिए जाते थे। तीनों एक ही गांव के और पड़ोसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed