{"_id":"646fb5edd7a138cf60048719","slug":"triple-talaq-given-to-two-women-report-filed-badaun-news-c-4-1-164658-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो महिलाओं को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो महिलाओं को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं को दहेज की खातिर तीन तलाक दे दिया गया। एक महिला को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया गया तो दूसरी को मायके में उसके पति ने फोन पर तीन तलाक बोलकर उससे रिश्ता तोड़ने की बात कही। पुलिस ने दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नागरान की रहने वाली युवती की शादी 11 फरवरी वर्ष 2022 को कादरी कॉलोनी भंडारकुआं निवासी आमिर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उससे दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसको तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आमिर, शामीन, करीम, अनमता, अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
बिल्सी। मोहल्ला संख्या आठ निवासी युवती का निकाह अलीगढ़ निवासी रईस अहमद के साथ 14 साल पहले हुआ था। वह लगातार उसका उत्पीड़न कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर उसकी मां उसको अपने घर बुला लाई। इसके बाद उसके पति ने तीन तलाक बोलकर उससे कहा कि आज से उससे रिश्ता टूट गया। पीड़िता ने बिल्सी सीओ चंद्रपाल सिंह से कार्रवाई की गुहार लगाई तो सीओ के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई। संवाद