{"_id":"573cb7834f1c1b3e65ac7c8f","slug":"triggered-by-yoga-internal-shanktian","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगाभ्यास से जगाईं आंतरिक शंक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगाभ्यास से जगाईं आंतरिक शंक्तियां
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बदायूं क्लब परिसर में चल रहे सात दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में वेदमूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के शिष्य प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विशेषज्ञ रामसिंह यादव ने आसन और प्रज्ञा योग व्यायाम कराए। कहा कि जीवन बड़ा अनमोल है। शरीर के अंदर छिपी शक्तियों को योगासनों और प्राणायामों से पहचानें और स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन और सभ्य समाज का निर्माण करें। ऋषियों ने आसनों और योग साधना को स्वास्थ्य रक्षा में उपयोगी माना है। सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए आहार-बिहार, चिंतन-चरित्र के प्रति जागरूक रहें।
शिविर में यादव ने पवन मुक्तासन कराया और कहा इससे शरीरगत वात, पित्त और कफ संतुलित रहते हैं। अंदर भरी हुई दूषित वायु से मुक्ति मिलती है और प्रत्येक अंग-अवयव सक्रिय रहते है। वज्रासन, ताड़ासन, पाद हस्तासन आदि कराए। उन्होंने हाथों, पैरों, घुटनों, कमर, गर्दन, कलाई, कोहनी, कंधों, छाती, गर्दन, जबड़े, दांतों, नेत्रों, गालों, ललाट और पेट का व्यायाम कराया।
इस मौके पर डा. एसपी दीक्षित, राजपाल शर्मा, सोहन पाल सिंह, नरसिंह आर्य, सतीश चंद्र शर्मा, उमेश राठौर, शिव कुमार सिंह, सौम्या शर्मा, सुखपाल शर्मा, नीतू देवी, शैलजा दीक्षित, भगवान स्वरूप गुप्ता, शिशुपाल, योगेंद्र सिंह, गिरधारी सिंह, बी ज्ञानेंद्र, अनिल कुमार राठौर, सुरेंद्र नाथ शर्मा, राजीव गौड़, सुभाष कुमार शंखधार, अर्चना गुप्ता, रामचंद्र प्रजापति, अनिल प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।