फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   tried for bank loot, lit fire

बैंक लूटने का प्रयास, आग लगाई

Thu, 17 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 17 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
tried for bank loot, lit fire
बैंक लूटने का प्रयास, आग लगाई 
कस्बा इस्लामनगर में स्टैंड रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश की गई। चोर जब अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए तो बैंक में तोड़फोड़ कर आग लगा दी, जिससे बैंक रिकार्ड, कंप्यूटर और फर्नीचर आदि जल गए। करीब पांच लाख रुपये की क्षति हुई है। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी पर एसएसपी महेंद्र यादव, एसडीएम बिल्सी विधान जायसवाल, एसपी देहात संजय राय, सीओ बिल्सी एके पांडेय, पीएनबी के एजीएम आरपी पांडेय और लीड बैंक मैनेजर अनुराग रमन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पीएनबी की इस्लामनगर स्थित स्टैंड रोड शाखा बुधवार रात करीब 11 बजे बंद हुई थी। बैंक के पीछे मैदान पड़ा हुआ है। रात में किसी वक्त बैंक के पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोर अंदर घुस गए। पहले बैंक के स्ट्रांग रूम का रुख किया। दरवाजे का एक लॉक तोड़ने में भी कामयाब हो गए। लेकिन बाकी के तीन लॉक नहीं तोड़ सके। इसके बाद कैशियर और क्लर्क के काउंटरों को खंगाला। बाद में बैंक में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। सीसी टीवी कैमरे में कैद न हों इसके लिए कैमरों की लाइन काट दी गई। शाखा प्रबंधक बी. भास्कर के मुताबिक इसमें चार कंप्यूटर, कुछ रिकार्ड, फर्नीचर जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह छह बजे से ही बैंक के बाहर रुपयों को बदलने वालों की लाइन लगने लगी। बैंक के भीतर से धुआं उठता देखकर इस बारे में शाखा प्रबंधक को सूचना दी। कुछ देर के बाद ही प्रबंधक बी.भास्कर और स्टाफ के लोग पहुंच गए। ताला खोलकर देखा तो सभी दंग रह गए। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसएसपी महेंद्र यादव ने थाना पुलिस को जल्द वर्कआउट को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार से पांच दिन में फिर चालू हो सकेगा बैंक
इस्लामनगर। पंजाब नेशनल बैंक की इस्लामनगर शाखा में काम फिर से चालू होने में चार से पांच दिन का वक्त लगेगा। लीड बैंक मैनेजर अनुराग रमन ने बताया कि इस दौरान बैंक के ग्राहक बिसौली और ओरछी की बैंकों से लेन-देन कर सकते हैं। हमारी कोशिश होगी कि बैंक में काम को जल्द से जल्द चालू करा दिया जाए।

न जाने कहां होती है पुलिस की गश्त
इस्लामनगर। बैंक के भीतर इतना कुछ होता रहा और पुलिस को हवा तक नहीं लगी। हालांकि, पुलिस लगातार गश्त पर रहने का दावा कर रही है। जिस तरह से पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर ही वारदात को अंजाम दिया गया, उससे पुलिस की मुस्तैदी समझी जा सकती है। घटना के बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट को कोई ठोस क्लू नहीं मिला।
शाखा प्रबंधक बी. भास्कर का कहना है कि बैंक रात करीब 11 बजे बंद हुआ था। जाहिर है कि इसके बाद ही बदमाशों ने दीवार में नकब लगाया। सुबह छह बजे जब बैंक के बाहर ग्राहकों की लाइन लगी, तो आग के बारे में पता लगा। करीब पांच-छह घंटे तक चोर बैंक के भीतर रहे होंगे। ऐसे में पुलिस गश्त कहां कर रही थी? इस पर भी सवाल उठते हैं। एसएसपी महेंद्र यादव ने पूरे मामले पर एसपी देहात संजय राय से रिपोर्ट मांगी है। 

ट्रेनी दरोगा पर है इस्लामनगर थाने का चार्ज
इस्लामनगर। पिछले 18 दिनों से इस्लामनगर थाने का चार्ज ट्रेनी दरोगा पर है। अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। इसका असर पुलिसिंग पर भी दिख रहा है। इस्लामनगर थाने में पांच दरोगा और दो एचसीपी हैं। एसआई ललित शर्मा, रणदीप सिंह, वीकेश यादव, राम नरेश यादव 2016 के ट्रेनी दरोगा हैं। कुलदीप सिंह 2013 के एसआई हैं। हिरासत में मौत मामले में एसओ सीपी सिंह, एसआई हितेश तोमर और दो सिपाहियों के निलंबन के बाद ट्रेनी दरोगा वीकेश यादव को थाने का चार्ज दे दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed