फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tribute to the sacrifices of the martyrs '

शहीदों की शहादत को किया नमन

Mon, 23 Mar 2015 10:54 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 23 Mar 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन

देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की बलि देने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत पर याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके विचारों को ग्रहण करने पर बल दिया गया। विभिन्न संगठनों ने विचार गोष्ठियों का आयोजन किया।

विज्ञापन

युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन के कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में शहीद भगत के बलिदान दिवस पर चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष पुनीत कुमार ने कहा कि सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु भारत के सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने अपना जीवन देश की आजादी में लगा दिया। इस अवसर पर उनके विचारों को अपनाने पर जोर दिया गया। साथ ही बच्चों को उनकी बातों का अनुसरण कराने पर भी बल दिया। इस मौके पर रवि जौहरी, विशाल वैश्य, योगेंद्र सागर, प्रयाग, समोम सागर, राजा सक्सेना, राहुल साहू, कामरान कुरैशी, अर्पित वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंजाबी समाज सेवा समिति ने अध्यक्ष नरेंद्र दुआ की अध्यक्षता में शहीदों को याद किया। दुआ ने कहा देश को आजाद कराने में जवानी में ही जान कुर्बान करने वाले ऐसे शहीदों को नमन है। सरदार परविंदर सिंह दुआ ने भी विचार रखे। राजेंद्र अनेजा, अशोक नारंग, गुरदीप सिंह धींगड़ा, हरीश चुघ, जगजीत वोहरा, हरीश बजाज आदि मौजूद रहे। नवक्रांति दल के तमाम कार्यकर्ता,पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विचार रखे। वक्ताओं ने पदचिह्नों पर चलने का जोर दिया। योगेश यादव, बंटी शर्मा, कौशिक प्रताप सिंह, अनिल यादव, विकेश शाक्य, डैनी, विनित कुमार, सतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी शहीदों को याद किया। गोष्ठी में विचार रखते हुए उनके जीवन से जुड़े पहलुओं पर रोशनी डाली। इस मौके पर वैभव, सहदेव सागर, मोहित सक्सेना, अजीत, अंकुश, मोहित आदि मौजूद रहे। बहुजन किसान दल व भाकियू कार्यकर्ताओं ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष धर्मपाल, राजेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों ने भी भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहादत को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। सुरेंद्र सिंह शाक्य, सत्यवीर, अजीत राठौर, गिरधारी सिंह, सिंटू यादव आदि रहे। इसके अलावा अखिल भारतीय किसान सभा के हुए कार्यक्रम में भी शहीदों को याद किया गया। रामबाबू शर्मा, राकेश सिंह, मुरारी लाल शाक्य, रामचंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। पुसगवां के वेदभारती संस्कारशाला में स्मृति दिवस मनाया गया। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर हरिओम आर्य, महेश चंद्र, चंद्रकांता, सुमन आर्या, विजयदेव आदि मौजूद रहे। भारतीय एकता परिवार के सदस्यों ने भी शहीदों को याद किया। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण किया। इस मौके पर सचिन सूर्यवंशी, रविकांत, सुजीत कश्यप, राकेश सिंह, असलम हुसैन, सुनील कुमार, अमित कुमार, संजय राणा, मनोज कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बिसौली। युवा जागरूकता समिति के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर अमर शहीद भगतसिंह, राजगुरू और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिला उपाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि हमें इन भारत माता के सपूतों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर जिला सचिव राहुल यादव, जिला महासचिव महावीर यादव, पुष्पेंद्र चौहान, संदीप गुप्ता, रोहित पाल, अमन शर्मा, अनुभव, राहुल चंदेल, दीपू ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed