फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Trends from 9 am, results after 2 pm

Budaun News: रुझान सुबह नौ बजे से, परिणाम दोपहर दो बजे के बाद

Tue, 04 Jun 2024 05:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 04 Jun 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Trends from 9 am, results after 2 pm
बदायूं। लोकसभा क्षेत्र के 11 उम्मीदवारों का चुनावी भाग्य 10,91,697 मतदाताओं ने लिख दिया है। इन मतों की गिनती मंडी समिति में सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। इसके बाद ईवीएम के वोटों की काउंटिंग शुरू होगी। सुबह नौ बजे से रुझान और दोपहर दो बजे के बाद परिणाम आ जाएंगे। सबसे पहले बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना पूरी होगी। दातागंज विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सबसे बाद में पूरी हो सकेगी। बिल्सी में सबसे कम 28 और दातागंज में 33 चक्र में गणना का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में दो लोकसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें बदायूं और आंवला लोकसभा क्षेत्र है। सात मई को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण हुआ था। सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। मंगलवार को मतों की गणना के साथ ही प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य से जुड़ी किस्मत भी सभी के सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

गणना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इसको लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं। मंगलवार सुबह से मतगणना खत्म होने तक 456 कर्मिकों ड्यूटी लगाई गई है। एक विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल लगाई गईं हैं। सबसे कम 389 बूथ बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में हैं। ऐसे में यहां पर 28 चक्र तक मतगणना होगी। सबसे ज्यादा 459 बूथ दातागंज विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। ऐसे में यहां पर 33 चक्र तक मतगणना होगी। हालांकि, बिसौली में भी 33 चक्र में मतगणना का काम पूरा होगा, लेकिन दातागंज के मुकाबले बिसौली में चार बूथ कम हैं। इसके बाद में सहसवान और शेखूपुर में 32-32 चक्र में मतगणना होगी। बदायूं विधानसभा क्षेत्र में 394 बूथ हैं। ऐसे में यहां पर 29 चक्र में मतगणना का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी के बाहर लाउडस्पीकर से मिलेगी परिणाम की जानकारी
-पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थकों से लेकर आम आदमी तक चक्र बार जानकारी मिल सके। इसको लेकर जिला प्रशासन ने लाउडस्पीकर की व्यवस्था की है। लाउडस्पीकर पर जानकारी देने के लिए अधिकारी लगाए गए हैं। जो एक-एक चक्र पूरा होने पर जानकारी देते रहेंगे। साथ ही लाइट की भी व्यवस्था की गई है।

बिना पास के नहीं मिलेगा प्रवेश
-लोकसभा चुनाव के परिणाम आने में अब चंद घंटे शेष रहे गए हैं। सभी लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मंडी समिति में मतगणना होगी। ऐसे में जिला प्रशासन ने मंडी परिसर के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना पुलिस-प्रशासन की मर्जी के मंडी में प्रवेश न कर सके। मंडी परिसर में केवल पास धारकों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी गई है।



बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की टेबलों पर होंगी पोस्टल बैलेट की गिनती
- जिला प्रशासन ने बूथों की संख्या कम देखते हुए बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट और इलेक्ट्रानिक माध्यम से आए वोटों की गिनती के लिए अलग टेबल पर की जाएगी। ऐसे में पांच टेबल पोस्ट बैलेट के लिए और एक टेबल इलेक्ट्रानिक माध्यम से आए वोटों के लिए लगाई जाएगी। ऐसे में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में छह टेबल अतिरिक्त रहेंगी।



बदायूं लोकसभा क्षेत्र
कुल पुरुष मतदाता 10,75,150
पुरुषों के पड़े मत 5,95,047 (55.35 प्रतिशत)
------------
कुल महिला मतदाता 9,33,496
महिलाओं के पड़े मत 4,96,630 (53.21, प्रतिशत)
---------------
थर्ड जेंडर 112
थर्ड जेंडर के पड़े मत 20 (17.86, प्रतिशत)
--------------
कुल मतदाता- 20,08,758
कुल मतदान 10,91,697 (54.35 प्रतिशत)
( महिलाओं के मुकाबले 98417 पुरुषों ने अधिक किया मतदान)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed