फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Trees Uprooted in Several Places Due to Rain; Power Supply Disrupted from City to Village

Budaun News: बारिश से कई जगह गिरे पेड़, शहर से गांव तक गड़बड़ाई बिजली व्यवस्था

Fri, 08 May 2026 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Trees Uprooted in Several Places Due to Rain; Power Supply Disrupted from City to Village
बिल्सी तहसील के मेन गेट पर भरा बारिश का पानी। संवाद
बदायूं। जिले में बुधवार रात तेज आंधी, बिजली की चमक और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। यह सिलसिला बृहस्पतिवार दोपहर तक रुक-रुक कर जारी रहा। जिले में पांच एमएम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन तेज हवा और जलभराव ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहर से लेकर गांव तक लोग परेशान रहे। मौसम में आए बदलाव से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ चल रहा है। देर रात से चली तेज हवा और बारिश की वजह से दातागंज, कादरचौक, ओरछी समेत अन्य इलाकों में पेड़ गिर गए। इससे कुछ स्थानों पर सड़कें बाधित हो गईं। वहीं, उघैती, अलापुर, जगत, कादरचौक आदि में बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने से कई मोहल्लों और गांवों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही।
विज्ञापन

लोगों को रात से लेकर दिन तक बिजली कटौती की समस्या झेलनी पड़ी। लगातार हुई बारिश के कारण शहर की कई सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया। बाजारों, गलियों और मुख्य मार्गों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग बारिश रुकने का इंतजार करते नजर आए। मौसम में आए बदलाव से तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आंधी-बारिश से 77 गांवों की बिजली ठप, तीन खंभे गिरे
कादरचौक। बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश से कादरचौक क्षेत्र की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इससे 77 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। रतिराम, धनश्याम के अनुसार रैसीनगला से ललुआनगला के बीच तीन बिजली खंभे सड़क पर गिर गए। इससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। रातभर लोग अंधेरे में रहे और पेयजल संकट भी खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि कादरचौक उपकेंद्र की 33 केवी लाइन अक्सर खराब रहती है। और मामूली आंधी में भी आपूर्ति बाधित हो जाती है। बिजली विभाग की टीम लाइन दुरुस्त करने में जुटी रही। संवाद


ट्रांसफॉर्मर की खूंटी जली, 18 घंटे अंधेरे में रहा गांव
जगत। ग्राम पंचायत भसराला में बुधवार रात आई आंधी और बारिश से ट्रांसफॉर्मर की खूंटी जल गई। इससे आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 18 घंटे तक गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रही। सोनू, महेश ने विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल की। बिजली संकट के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। संवाद



ककराला मोड़ पर जलभराव से राहगीर रहे परेशान
अलापुर। बृहस्पतिवार सुबह से हो रही बारिश के चलते ककराला मोड़ पर भारी जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन चालक पानी में फिसलने से बाल-बाल बचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान यहां हर बार जलभराव की समस्या होती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं कराया गया। लोगों ने प्रशासन से जल निकासी की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग की है। संवाद


12 घंटे गुल रही बिजली, पेयजल संकट से लोग रहे परेशान
फैजगंज बेहटा। कस्बे समेत आसपास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे तेज हवा और बारिश के बाद हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे सभी चारों फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 12 घंटे तक सप्लाई बंद रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही और लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। शाम करीब पांच बजे विभागीय कर्मचारियों ने फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की। उपभोक्ताओं ने व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई है। संवाद


बिजली न आने से कारोबार हुआ प्रभावित
उघैती। तेज आंधी और बारिश के बाद बुधवार रात करीब एक बजे से उघैती विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई। बृहस्पतिवार दिनभर कस्बे और आसपास के गांवों में बिजली नहीं पहुंच सकी। बिजली कटौती के कारण लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। वहीं, बाजार में भी कारोबार प्रभावित रहा। दुकानदारों का कहना है कि लगातार बिजली बाधित रहने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। विभागीय कर्मचारी लाइन दुरुस्त करने में लगे रहे। संवाद

आंधी-पानी में गिरे दर्जनों पेड़, डेढ़
घंटे बाधित रहा बरेली मार्ग
दातागंज। बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया। दातागंज-बरेली मार्ग पर भटौली और ढिलवारी गांव के बीच बड़ा पेड़ गिरने से करीब डेढ़ से दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। भटौली पेट्रोल पंप के पास बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। आंधी में करीब डेढ़ दर्जन बिजली के खंभे भी गिर गए। इससे नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। लोग रातभर अंधेरे में रहे। दातागंज ब्लॉक परिसर में विशाल पाकड़ का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। वहीं बरेली रोड पर कब्रिस्तान के सामने भी एक बड़ा पेड़ धराशायी हो गया। गांव काशूनगला में एक पेड़ मकान पर गिर गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। कई ग्रामीण मार्गों पर गिरे पेड़ों को स्थानीय लोगों ने स्वयं हटाकर रास्ता सुचारु कराया। नगर पालिका का सांकेतिक बोर्ड भी आंधी में टूट गया। संवाद




बिल्सी तहसील के मेन गेट पर जलभराव, दो लेखपाल गिरे
बिल्सी। बारिश के चलते तहसील के मुख्य गेट पर जलभराव हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो लेखपाल पानी भरे गड्ढे में फिसलकर गिर पड़े, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

वहीं नगर के कई निचले मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर भी बारिश का पानी भर गया। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर कीचड़ और गंदगी जमा हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के इस्लामनगर बस स्टैंड पर काफी देर तक जलभराव की समस्या बनी रही। लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही नगर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। संवाद

बिल्सी तहसील के मेन गेट पर भरा बारिश का पानी। संवाद

बिल्सी तहसील के मेन गेट पर भरा बारिश का पानी। संवाद

बिल्सी तहसील के मेन गेट पर भरा बारिश का पानी। संवाद

बिल्सी तहसील के मेन गेट पर भरा बारिश का पानी। संवाद

बिल्सी तहसील के मेन गेट पर भरा बारिश का पानी। संवाद

बिल्सी तहसील के मेन गेट पर भरा बारिश का पानी। संवाद

बिल्सी तहसील के मेन गेट पर भरा बारिश का पानी। संवाद

बिल्सी तहसील के मेन गेट पर भरा बारिश का पानी। संवाद

बिल्सी तहसील के मेन गेट पर भरा बारिश का पानी। संवाद

बिल्सी तहसील के मेन गेट पर भरा बारिश का पानी। संवाद

बिल्सी तहसील के मेन गेट पर भरा बारिश का पानी। संवाद

बिल्सी तहसील के मेन गेट पर भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed