{"_id":"69f8f613a7c6de09730a30dd","slug":"trees-uprooted-in-several-areas-due-to-storm-and-rain-waterlogging-and-power-outages-reported-badaun-news-c-123-1-sbly1001-163073-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आंधी-बारिश से कई जगह गिरे पेड़, जलभराव, बिजली व्यवस्था चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आंधी-बारिश से कई जगह गिरे पेड़, जलभराव, बिजली व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन
बिल्सी के अंबियापुर गांव की गलियो में भरी बरसात का पानी। संवाद
बदायूं। सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे आई तेज आंधी और बारिश ने जिलेभर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मौसम में बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन शहर से लेकर देहात तक कई समस्याएं खड़ी हो गईं। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ और उनकी शाखाएं टूटकर गिर गईं, जबकि निचले इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं राजा नगला में पेड़ गिरने से एक मोर, दो कबूतर की मौत हो गई। इससे शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है।
शहर के जिला अस्पताल परिसर में एक पेड़ की बड़ी शाखा टूटकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं प्राइवेट बस स्टैंड स्थित कई दुकानों के अंदर बारिश का पानी घुस गया। इससे दुकानदारों को नुकसान हुआ। सुबह दुकानदार पानी निकालते और सफाई करते नजर आए।
इसके अलावा गांधी ग्राउंड रोड और मैदान में पानी भर गया। जिसमें मैदान में तो पूरे दिन पानी भरा रहा। यहीं हाल जोगीपुरा में सड़क का रहा। यहां पर भी जलभराव देखा गया। देहात क्षेत्रों में भी बारिश का व्यापक असर दिखाई दिया। कई जगह पेड़ गिरने से यातायात तक पूरी तरह से प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
जिले में 27.50 एमएम हुई बारिश
बदायूं। जिले में आयी आंधी-बारिश ने जन जीवन प्रभावित कर दिया। सोमवार को जिले में 27.5 एमएम बारिश हुई। इससे सड़क पर जलभराव हो गया। लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। रविवार को 3.25 एमएम बारिश हुई। संवाद
रास्तों पर कीचड़ से बढ़ी परेशानी
नूरपुर पिनौनी। बारिश के बाद गांव के मुख्य रास्तों और बाजार क्षेत्रों में गंदा पानी व कीचड़ भर गया। दुकानदार सुबह अपनी दुकानों के सामने सफाई करते नजर आए। सोमवार होने के कारण शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी हुई। लोग कीचड़ से बचते हुए निकलते दिखाई दिए। सोने, रामवीर ने बताया कि हल्की बारिश में ही गांव की सड़कें कीचड़ से भर जाती हैं। इससे आवागमन मुश्किल हो जाता है। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। संवाद
हाईवे पर जलभराव से थमी रफ्तार
उघैती। क्षेत्र में बारिश के कारण बदायूं-बिजनौर हाईवे पर कई जगह जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भरने से भारी वाहनों और यात्रियों को निकलने में दिक्कत हुई। सुबह काम पर जाने वाले लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। मुकेश, रोशन का कहना है कि हाईवे पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही हाल हो जाता है। वाहन चालकों को सावधानी के साथ निकलना पड़ा। संवाद
सड़क पर पेड़ गिरा, फिसलन से दिक्कत
ओरछी। खेड़ादास से वझेड़ा नूतन जाने वाले मार्ग पर तेज आंधी के दौरान पेड़ गिर गया। इससे रास्ता बाधित हो गया। वहीं खनन वाहनों से सड़क पर गिरी मिट्टी बारिश के बाद कीचड़ में बदल गई। इससे बाइक, साइकिल और पैदल यात्रियों को निकलने में काफी परेशानी हुई। ग्रामीणों ने सड़क की सफाई कराने की मांग की है। संवाद
बारिश से मक्के की फसल को हुआ फायदा
दबतोरी। क्षेत्र में हुई तेज बारिश किसानों के लिए राहत बनकर आई। मक्का की फसल सिंचाई के अभाव में सूखने लगी थी। बिजली न मिलने और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण किसान नलकूप नहीं चला पा रहे थे। बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची, जिससे फसल को राहत मिली। कई किसानों ने इसे समय पर मिली राहत बताया। संवाद
उसावां में आंधी-बारिश से हाईवे पर लगा जाम
- एक मोर, दो कबूतर की गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
उसावां। सोमवार तड़के आई तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश ने उसावां क्षेत्र में तबाही मचाई। एमएफ हाईवे पर पेड़ गिरने से वहां पर जाम लग गया। वहीं, दो कबूतर व एक मोर की मौत हो गई। मोर के शव को वन विभाग के अधिकारी अपने साथ ले गए।
आंधी-बारिश में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पाकड़ का विशाल पेड़ टूटकर गिर गया। इससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे बाद बारिश थमने पर नगर पंचायत की टीम हाइड्रोलिक मशीन लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से राहत कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।
उसावां-अकबरपुर रोड पर बर्फ फैक्टरी के पास एक पेड़ एलटी लाइन पर गिर गया, जिससे बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर गिर पड़ा और कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर एक बजे तक कस्बे की बिजली बहाल कर दी गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में मरम्मत कार्य जारी रहा। ग्राम राजा नगला में देवस्थान के पास पुराना नीम का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। पेड़ पर बैठे एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई, जबकि एक मोर घायल हो गया। दो कबूतरों की भी जान चली गई।
पेड़ गिरने से रामबहादुर, आशीष, मोहित और राजबहादुर के मकानों को नुकसान पहुंचा। राजबहादुर की भैंस भी मलबे में फंस गई, जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वन विभाग की टीम मृत मोर को अपने साथ ले गई।
जमीन में उतरे करंट से घोड़े की मौत
बदायूं। बारिश के बाद जोगीपुरा में एक बिजली के पोल के पास जमीन में करंट उतर आया। ऐसे में बुग्गी में सामान लेकर जा रहा घोड़ा करंट की चपेट में आ गया। घोड़ा तड़कर वहीं पर मर गया। राहगीरों के अनुसार, बुग्गी पर सवार व्यक्ति घोड़े के गिरते ही दूर जाकर खड़ा हो गया, जिससे वह करंट की चपेट में आने से बच गया। लोगों ने इसकी सूचना बिजली निगम को दी। इसके बाद लाइट बंद की गई। संवाद
प्राइवेट बस स्टैंड बना तालाब, दुकानों में घुसा पानी
- व्यापारियों ने नगर पालिका पर लगाया सफाई में लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सोमवार तड़के हुई बारिश ने शहर के प्राइवेट बस स्टैंड की बदहाल व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। एक दिन की बारिश में ही बस स्टैंड परिसर तालाब में तब्दील हो गया और बारिश का पानी दुकानों के अंदर तक भर गया। जलभराव के कारण दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदार सुबह से ही दुकानों से पानी निकालते नजर आए।
व्यापारी राशिद, आसिफ, प्रशांत, यासीन, विनोद कुमार, साजिद समेत सभी दुकानदारों का आरोप है कि बदायूं क्लब के सामने नाला चोक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नगर पालिका परिषद की ओर से समय पर सफाई नहीं कराई गई, जिसके चलते यह स्थिति बनी। उनका कहना है कि हर बारिश में यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है और पेयजल के लिए लगे हैंडपंप भी लंबे समय से खराब पड़े हैं। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड का ठेका लेने वाले संचालक प्रति बस प्रति चक्कर 50 रुपये वसूलते हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। उन्होंने नगर पालिका चेयरमैन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
गौसमनगर में दीवार ढही, युवक घायल
बिल्सी। गांव गौसमनगर में सोमवार की सुबह आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच अचानक गिरी दीवार की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गौसमनगर निवासी मनीष कुमार ने बताया कि उनका मौसेरा भाई विशाल कुमार पुत्र स्वराज सिंह घर के पास दीवार के निकट खड़ा था। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के चलते पुरानी दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। परिवार के सदस्य और ग्रामीणों की मदद से घायल विशाल को तुरंत मलबे से बाहर निकाला गया। फिर बिल्सी के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, विशाल को कमर और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। संवाद
नालियों का कीचड़ सड़कों पर, मक्का किसानों के खिले चेहरे
बिल्सी। बारिश के बाद नगर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नालियों की समुचित सफाई न होने के कारण उनका कीचड़ सड़कों पर फैल गया, जिससे राहगीरों का निकलना तक मुश्किल हो गया। वहीं तहसील क्षेत्र के ग्राम अंबियापुर में भी हालात कुछ अलग नहीं रहे। बारिश के चलते गांव की गलियों में पानी भर गया, जिससे ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के लिए घर से निकलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के मक्का उत्पादक किसान पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में इस बारिश ने उनकी बड़ी चिंता दूर कर दी। संवाद