फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Transport department auctioned 48 vehicles for Rs 7.80 lakh

Budaun News: परिवहन विभाग ने 7.80 लाख रुपये में नीलाम हुए 48 वाहन

Fri, 09 May 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Transport department auctioned 48 vehicles for Rs 7.80 lakh
एआटीओ कार्यालय में वहनों की नीलामी के दौरान मौजूद अ​धिकारी व लोग।स्रोत-विभाग - फोटो : samvad
54 वाहन होने थे नीलाम, 48 वाहन हो सके नीलाम
विज्ञापन


बदायूं। परिवहन विभाग ने 48 वाहनों की नीलामी की है। बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ पहुंचे 26 ठेकेदारों ने बोली लगाई। अंतिम बोली 7.80 लाख रुपये पर छूटी। नीलामी शिधांस हुसैन के नाम हुई। शेष वाहनों की नीलामी बाद में होगी।

जिले के आठ थाना क्षेत्रों में सीज 54 वाहनों की नीलामी परिवहन विभाग के अधिकारियों को करने के निर्देश मिले थे। थानों पर खड़े वाहन कबाड़ हो रहे थे। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को एआरटीओ कार्यालय परिसर में वाहनों की नीलामी की गई। नीलामी समिति के अध्यक्ष व परिवहन निगम के आयुक्त संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें 26 लोगों ने बोली लगाई। सबसे अधिक बोली शिधांस हुसैन ने लगाई। 7.80 लाख में 48 वाहनों की नीलामी की गई। इस मौके पर एआरटीओ दिनेश कुमार, अमरीश कुमार, राम बचन, पीटीओ रमेश चंद्र प्रजापति आदि थे। संवाद
विज्ञापन

--



इन थानों के वाहन हुए नीलाम
थाना बिसौली के 15 वाहन, वजीरगंज के 12, सिविल लाइंस के नौ, उझानी के छह, जरीफनगर के दो, बिनावर के एक, मुजरिया के दो व दातागंज के एक वाहन नीलाम हुए। बचे हुए वाहनों की नीलामी बाद में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed