{"_id":"6410c9af8fa873f74001d1a4","slug":"transport-corporations-contract-operator-sacked-badaun-news-c-4-1-94006-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: परिवहन निगम का संविदा परिचालक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: परिवहन निगम का संविदा परिचालक बर्खास्त
विज्ञापन
बदायूं। एआरएम अशोक कुमार ने मंगलवार को एक संविदा परिचालक को भी बर्खास्त कर दिया। परिचालक राहुल होली के दिन 23 हजार रुपये लेकर चला गया था। उसने रुपये कार्यालय में जमा नहीं किए थे। विभागीय अधिकारियों को बताया कि रुपये गिर गए थे लेकिन दो दिन बाद आकर रुपये जमा कर दिए। इसमें एआरएम ने लापरवाही मानते हुए उसे नौकरी से निकाल दिया है।
एआरएम अशोक कुमार ने एक दिन पहले तीन संविदा चालकों को बर्खास्त कर दिया था। संविदा चालक अजय कुमार ने सवारियां होने के बावजूद बस ले जाने से मना कर दिया था, जबकि सतीश और हरनाम सिंह ड्यूटी पर ही नहीं आए थे। इस पर एआरएम ने सोमवार को उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।
मंगलवार को संविदा परिचालक राहुल को बर्खास्त कर दिया गया। एआरएम अशोक कुमार ने बताया कि यह मामला आठ मार्च का है। उस दिन होली का त्योहार था। परिचालक राहुल बस लेकर लौटा था। उसके पास निगम के 23 हजार रुपये मौजूद थे लेकिन उसने रुपये कार्यालय में जमा नहीं किए। वह रुपये लेकर अपने घर चला गया।
विज्ञापन
जब अधिकारियों ने उससे रुपये न जमा करने के बारे में पूछा तो उसने रुपये गिरने का बहाना बना दिया था। फिर दो दिन बाद कार्यालय आया और रुपये जमा करके गया। परिचालक राहुल ने जानबूझकर रुपये जमा नहीं किए थे।
इस पर मंगलवार देर शाम एआरएम ने उसे बर्खास्त कर दिया। एआरएम ने बताया कि अन्य चालक और परिचालकों की भी जांच कराई जा रही है। अगर दोषी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।