फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Transport Corporation got two new buses, will run on Delhi route

Budaun News: परिवहन निगम को दो नई बसें मिलीं, दिल्ली रूट पर चलेंगी

Thu, 13 Apr 2023 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation got two new buses, will run on Delhi route
- एक बस दिल्ली से लौटकर हरदोई तक जाएगी, दोनों बसों का रुट चार्ट तैयार
विज्ञापन

- 20 बसें कंडम घोषित होने के बाद 112 सरकारी और 34 अनुबंधित बसें हैं संचालित
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। परिवहन निगम को दो नई बसें मिली हैं। इससे निगम की कुछ मुश्किलें आसान होंगीं। निगम के अधिकारियों ने उनका रूटचार्ज तैयार कर दिया है। इन बसों को दिल्ली रूट पर चलाया जाएगा। एक बस दिल्ली से लौटकर हरदोई जाएगी।
परिवहन निगम ने दो माह पहले 20 बसों को खटारा घोषित किया था। इसके बाद उन्हें वर्कशॉप में खड़ा करा दिया गया था। तब से परिवहन निगम की 112 सरकारी और 34 अनुबंधित बसें संचालित हैं। पिछले दिनों जनरल मैनेजर श्याम बाबू ने रोडवेज बस स्टैंड और वर्कशॉप का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने खटारा घोषित बसों को देखकर कहा था कि जल्द ही निगम को नई बसें दी जाएंगी। उन्होंने कहा था कि जितनी बसें खटारा घोषित की गई हैं। उतनी ही नई बसें आएंगीं। उनके आदेश पर मंगलवार शाम निगम को दो नई बसें प्राप्त हो गईं।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों ने उनका रूटचार्ट तैयार कर लिया है। उनमें एक बस सुबह छह बजे संभल होते हुए दिल्ली जाएगी, जबकि दूसरी बस सुबह करीब 11 बजे दिल्ली रवाना होगी। वापसी में बदायूं होते हुए हरदोई भेजी जाएगी। इस रूटचार्ट के अनुसार, दोनों बसें प्रतिदिन के हिसाब से संचालित होंगी। एआरएम ने दोनों बसों पर चालक और परिचालक नियुक्त कर दिए हैं। हरदोई के लिए यह बस कलान और हुल्लापुर चौराहा होते हुए जाएगी। इससे कलान और शाहजहांपुर के यात्रियों को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी निगम को दो नई बसें मिली हैं। उन्हें दिल्ली रूट पर संचालित किया जाएगा। उनका रूटचार्ट बना दिया गया है। इनमें से एक बस दिल्ली से आकर हरदोई जाएगी। अभी और नई बसें आएंगी।
- अशोक कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed