फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Transport Corporation failed in the fourth examination also

Budaun News: चौथी परीक्षा में भी फेल हुआ परिवहन निगम

Sat, 31 Aug 2024 05:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 31 Aug 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation failed in the fourth examination also
रोडवेज बस स्टैंड पर बस में सीट पाने को ​खिड़की से चढ़ते अभ्यर्थी। संवाद
बदायूं। जिले में चौथी बार हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में परिवहन विभाग भी फेल हो गया। सिपाही भर्ती की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज की बसें फिर कम पड़ गईं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, ये अव्यवस्था पिछली तीन परीक्षा में भी सामने आई थी। शुक्रवार को अभ्यर्थियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कम बसें होने की वजह से अभ्यर्थी उनमें चढ़ने के लिए जान जाेखिम में डालते नजर आए। भले ही परीक्षा को लेकर पुलिस से लेकर प्रशासन नजर बनाए हुआ था, लेकिन उनके आने-जाने को लेकर व्यवस्था ध्वस्त रही। इस ओर कोई देखने वाला भी नहीं था।
विज्ञापन

पहली पाली सुबह दस से शुरू होकर दोपहर करीब 12 बजे समाप्त हुई। इसके बाद रोडवेज चौराहे पर अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई। कई को धक्कामुक्की के बाद सीट मिली तो कई सिर्फ परिवहन विभाग के अधिकारियों को कोसते हुए नजर आए। कई को डग्गामार वाहनों और निजी बसों का सहारा लेना पड़ा। बसों पर चढ़ने के लिए खासी मारामारी रही। इतनी भीड़भाड़ हो गई कि यात्रियों में धक्कामुक्की की नौबत आ गई।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के साथ लोकल यात्री भी हुए परेशान
बदायूं से सबसे ज्यादा बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर होता है। बदायूं डिपो की करीब 50 फीसदी बसें रोजाना दिल्ली मार्ग पर चलती हैं। शुक्रवार सुबह के समय कोई बस दिल्ली नहीं भेजी गई। इससे दिल्ली जाने वाले यात्री भी दोपहर तक रोडवेज बस अड्डे पर भटकते रहे। दोपहर तक जो भी बसें बाहर से चलकर आईं, उन्हें बस अड्डे पर खड़ा करा दिया गया। 12 बजे बसें भेजना शुरू की तो उसमें लोगों का चढ़ना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज चौराहे से पुलिस लाइन चौराहे तक रही भीड़
शुक्रवार सुबह से ही रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़भाड़ रही। बसों के इंतजार में यात्री रोडवेज चौराहे से लेकर आंबेडकर पार्क और पुलिस लाइन चौराहे तक भटकते दिखे।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल रहा तैनात
सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से शहर के सभी चौराहों पर पुलिस तैनात की गई थी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए लावेला चौक पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी व एक टीम भी तैनात रही, इसके अलावा महिला पुलिस को भी तैनात किया गया जो महिला अभ्यर्थियों की देखरेख में लगीं रहीं।

रोडवेज बस स्टैंड पर बस में सीट पाने को खिड़की से चढ़ते अभ्यर्थी। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed