फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Transport Corporation closed roadways buses of two routes citing loss.

Budaun News: परिवहन निगम ने घाटा बताकर बंद कर दो रूटों की रोडवेज बसें

Tue, 05 Dec 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation closed roadways buses of two routes citing loss.
बदायूं। शासन के निर्देश पर गांवों को शहर से जोड़ने के लिए चलाई गईं दो रोडवेज बसों को परिवहन निगम ने घाटा बताकर बंद कर दिया है। हालांकि इन रूटों पर दिन भर डग्गामार वाहन दौड़ते हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने एक माह पहले एक रोडवेज बस बिसौली-आसफपुर रूट पर और दूसरी सहसवान से नाधा होते हुए बहजोई के लिए चलाई थी। इनमें बिसौली-आसफपुर रूट पर चलाई गई रोडवेज बस को रात में बिसौली में रुकना था। सुबह आसफपुर पहुंचकर बदायूं आना था। फिर यहां से चंदौसी या मुरादाबाद का चक्कर लगाना होता था।
विज्ञापन

इसी तरह सहसवान वाया नाधा बहजोई की बस का रात को सहसवान में ठहराव किया गया था। यह बस सुबह नाधा होते हुए बहजोई पहुंचती थी। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि शुरुआत से ही इन बसों को यात्री नहीं मिल रहे थे। दोनों मार्गों पर यात्री ऑटो-टेंपो से ज्यादा सफर करते हैं। बिसौली से आसफपुर का टेंपो में किराया 10 रुपये है जबकि रोडवेज बस का किराया 17 रुपये है। इससे यात्री ऑटो-टेंपो में सफर को तरजीह देते हैं। सहसवान वाली बस दिल्ली-बदायूं कर दी गई है और आसफपुर वाली बस को बदायूं-मुरादाबाद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
- शासन के निर्देशानुसार दोनों बसें लगाई गईं थीं लेकिन उनसे निगम को काफी घाटा हो रहा था। बसों को यात्री नहीं मिल रहे थे। इससे दोनों बसें बंद कर दी गई हैं। अगर यात्री मिलेंगे तो दोबारा शुरू किया जा सकता है। - धणेंद्र कुमार चौबे, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed