फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Transformer was kept on Dunlop in Zarifnagar, child died due to electric shock

Budaun News: जरीफनगर में डनलप पर रखा था ट्रांसफॉर्मर, करंट लगने से बालक की मौत

Sat, 03 Aug 2024 05:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 03 Aug 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Transformer was kept on Dunlop in Zarifnagar, child died due to electric shock
मोहम्मद आहद का फाइल फोटो।
दहगवां। जरीफनगर में विद्युत निगम की बड़ी लापरवाही से एक बालक की जान चली गई। विद्युत निगम के अभियंताओं ने डनलप पर ही ट्रांसफॉर्मर रखवा दिया गया था। इससे नजदीक में बकरियां चरा रहे 12 साल के मोहम्मद आहद की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

यह मामला थाना क्षेत्र के गांव जतकी का है। यहां के लोगों का कहना है कि उनके गांव के बाहर खेत में एक डनलप खड़ा करके उसमें ट्रांसफॉर्मर रखवा दिया गया है। पहले यह ट्रांसफॉर्मर जमीन पर ही रखा हुआ था। तमाम शिकायतें करने के बाद ट्रांसफॉर्मर को डनलप पर रखवा दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब छह बजे 12 वर्षीय मोहम्मद आहद पुत्र अब्दुल कादिर वहां बकरियों को चरा रहा था। इसी बीच करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उसके परिवार वालों का कहना है कि आहद दोपहर करीब दो बजे बकरियां चराने ले गया था। वह शाम को बकरियां चराते हुए उसी डनलप के पास पहुंच गया था लेकिन उस डनलप में ही करंट आ रहा था। जैसे ही बालक डनलप में लगे लोहे से स्पर्श हुआ कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करते हुए बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता अब्दुल कादिर दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह सूचना पर दिल्ली से बदायूं के लिए रवाना हो गए हैं।

मोहम्मद आहद का फाइल फोटो।

मोहम्मद आहद का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed