फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Transformer installed in Singathara village, electricity came after six days

Budaun News: सिंगथरा गांव में लगा ट्रांसफार्मर, छह दिन बाद आई बिजली

Mon, 12 Aug 2024 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Transformer installed in Singathara village, electricity came after six days
सिंहथरा गांव में ट्रांसफार्मर बदलते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद
बदायूं। वजीरगंज क्षेत्र के गांव सिंगथरा में पिछले छह दिन से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा था। शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। रविवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद दोपहर बाद ही ट्रांसफार्मर बदलकर नया लगा दिया गया।
विज्ञापन


सिंगथरा गांव के योगेश शर्मा ने बताया था कि 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से एक टयूबवेल और आधे गांव को बिजली आपूर्ति की जाती है। छह दिन पहले ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंक गया था। लगातार बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा रही थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा था।
विज्ञापन

अमर उजाला में रविवार को खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। रविवार दोपहर बाद ही कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू कर दिया। शाम तक ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आ गई। छठवें दिन बिजली आने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




सहसवान में छह घंटे ठप रही बिजली, 40 हजार लोग रहे प्रभावित
सहसवान। बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान हैं। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक कस्बे की बिजली ठप हो गई। छह घंटे के बाद शाम करीब 4:30 बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इसके बाद पांच बजे फिर से बिजली गुल हो गई। इससे करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित है। जेई ने बताया कि उपकेंद्र में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित है। संवाद

सिंहथरा गांव में ट्रांसफार्मर बदलते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद

सिंहथरा गांव में ट्रांसफार्मर बदलते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed