{"_id":"66b7c1367ff7f719200f34e6","slug":"transformer-burnt-in-singthara-village-for-five-days-villagers-protested-badaun-news-c-123-1-sbly1018-123952-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सिंगथरा गांव में पांच दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सिंगथरा गांव में पांच दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sun, 11 Aug 2024 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज क्षेत्र के गांव सिंगथरा में पांच दिन से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे परेशान ग्रामीणाें ने शनिवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। बिजली न आने से गांव के एक हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं।
सिंगथरा गांव के योगेश शर्मा ने बताया कि 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से एक टयूबवेल और आधे गांव को बिजली आपूर्ति दी जाती है। पांच दिन पहले ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंक गया। लगातार बिजली विभाग में शिकायत कर बदलवाने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। शनिवार को परेशान होकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही डीएम से ट्रांसफार्मर बदलवाने व लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पांच दिन से बिजली न आने से अंधेरे में है आधा गांव
-ट्रांसफार्मर पांच दिन से फुंका हुआ है। आधे गांव में बिजली नहीं आ रही है। मोबाइल बंद हो गए हैं। टीवी, पंखे आदि शोपीस बनकर रह गए हैं। कर्मचारी सुनने को राजी नहीं । बृजकिशोर, सिंगथरा
विज्ञापन
एक हजार लोग हो रहे प्रभावित
बिजली न आने से एक हजार लोग पांच दिन से प्रभावित हैं। शासन के निर्देश है कि 72 घंटे में ट्रांसफार्मर बदला जाए। लेकिन यहां दस-दस दिन में भी नहीं बदला जा रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही का ग्रामीण शिकार हो रहे हैं। - रैबारी, सिंगथरा
खंभे से सटे तार में करंट से चिपककर गाय व भैंस की मौत
अलापुर। गांव कुपरी निवासी राजकुमार ने शनिवार सुबह अपने मवेशी गांव के पास ही एक पीपल के पेड़ के नीचे बांधे थे। बताया कि पास में ही बिजली का खंभा लगा हुआ है। जिसकी सपोर्ट के लिए एक तार बंधा हुआ है। किसी समय इस तार में करंट आ गया। पास में बंधी गाय व भैंस करंट चपेट में आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद