फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Transformer arrived in Asafpur, electricity restored to 32 villages

Budaun News: आसफपुर में आया ट्रांसफार्मर, 32 गांवों की बिजली बहाल

Tue, 30 Apr 2024 03:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Transformer arrived in Asafpur, electricity restored to 32 villages
दबतोरी। आसफपुर सब स्टेशन में मंगलवार को आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इससे 32 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई थी। छह दिन बाद इसे बदलकर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अभियंताओं ने आपूर्ति को बहाल कर दिया है, लेकिन ट्रांसफार्मर फुंकने के 72 घंटे में आपूर्ति को सुचारू करने का दावा सही साबित नहीं हो सका है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने के 48 घंटे बाद अभियंताओं ने वैकल्पिक व्यवस्था में दूसरे ट्रांसफार्मर से घंटे दो घंटे की आपूर्ति दी, लेकिन इससे लोगों को राहत नहीं मिल सकी थी। गर्मी में बिजली की जरूरत भी ज्यादा रहती है पर अभियंता फिर भी जल्दी ट्रांसफार्मर नहीं बदलवा सके थे। एसडीओ मुनीश कुमार यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने के तत्काल बाद नया ट्रांसफार्मर मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। जैसे ही कंपनी से ट्रांसफार्मर मिला उसे लगा दिया गया है। अब आपूर्ति सुचारू हुई है। कंपनी से ट्रांसफार्मर आने में देरी हुई, इसलिए दिक्कत आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed