फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Transactions worth lakhs of rupees of cyber fraud in the accounts of 180 villagers Delhi Police sent notices

UP: बदायूं के 180 ग्रामीणों के खातों में आई साइबर ठगी की रकम, कैफे संचालक ने किया बड़ा खेल; ऐसे खुला मामला

Tue, 25 Mar 2025 06:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 06:22 PM IST
सार

बदायूं के उझानी में एक कैफे संचालक ने बड़ा फर्जीवाड़ा किया। उसने ग्रामीणों के दस्तावेजों से निजी बैंकों में उनके खाते खुला दिए। इन खातों में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर की गई। इसका खुलासा तब हुआ, जब दिल्ली साइबर पुलिस ने ग्रामीणों को नोटिस भेजे। 

विज्ञापन
Transactions worth lakhs of rupees of cyber fraud in the accounts of 180 villagers Delhi Police sent notices
Cyber crime - फोटो : Freepik

विस्तार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया पुख्ता में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है। एक कैफे संचालक ने तकरीबन 180 ग्रामीणों के कई निजी बैंकों में खाते खोल दिए। इसके बाद इन खातों में साइबर ठगी के लाखों रुपयों का लेनदेन शुरू हो गया। जब दिल्ली के साइबर थाना पुलिस ने कई ग्रामीणों को नोटिस भेजे, तब पूरा मामला उजागर हुआ। सोमवार को ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी नहीं मिलने पर सीओ दातागंज केके तिवारी से शिकायत की। सीओ ने साइबर थाना पुलिस को जांच पड़ताल कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया पुख्ता निवासी विनोद वाल्मीकि, कैलाश, धीरेंद्र, निजामुउद्दीन, विनोद, सत्यवीर, मीना देवी समेत करीब 180 ग्रामीण सोमवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां सीओ दातागंज केके तिवारी को सौंपे संयुक्त प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ही एक युवक कैफे चलता है। इसके चलते ग्रामीण उसके कैफे पर ऑनलाइन संबंधी कार्य कराने के लिए आते जाते रहते है। कैफे संचालक बैंक संबंधी केवाईसी भी कर देता था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नदी में डूबे तीन बच्चे: 20 घंटे बाद मिला शाहरुख का शव, दो की तलाश; अखलाक की मां बोलीं- बेटे ने रोजा रखा था
विज्ञापन
विज्ञापन


जालसाज ने निजी बैंकों में खोले थे खाते 
इसका फायदा उठाकर उसने गांव के लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो समेत अन्य प्रपत्र ले रखे थे। इससे उसने निजी बैंकों में उनके खाते खोल दिए थे। खातों में लाखों का लेनदेन हो रहा था। इसकी भनक ग्रामीणों की नहीं थी। कुछ दिनों पहले विनोद, कैलाश आदि को दिल्ली के साइबर थाने से नोटिस आए, लेकिन ग्रामीणों ने इस पर गौर नहीं किया। रविवार को फिर से कुछ ग्रामीणों के पास नोटिस पहुंचे। 

इस पर ग्रामीणों को आशंका हुई, उन्होंने बैंक खाते चेक कराए। इसमें किसी के खाते में डेढ़ लाख तो किसी के खाते में दो लाख से लेकर पांच तक का लेनदेन हुआ है। इससे पूरे गांव में हलचल मच गई। करीब 180 ग्रामीणों के खाते में लाखों रुपये का लेन-देन हुआ था। रविवार को ग्रामीणों ने कछला चौकी पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। इसके बाद सोमवार को सीओ दातागंज से इस मामले की शिकायत की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी कैफे संचालक गांव से फरार है।
 

निजामुउद्दीन के खाते में 72 लाख रुपये ट्रांसफर
गांव पलिया पुख्ता निवासी निजामुद्दीन ने अपना बैंक खाता चेक कराया। इसमें 72 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। इससे वह भौंचक्के रह गए। ग्रामीणों ने कहना है कि वह अनपढ़ मजदूर है। उनके बैंक खाते में साइबर ठगी का लाखों रुपये ट्रांसफर हुए हैं। इसके चलते दिल्ली के साइबर थाने से नोटिस भेजे जा रहे। पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीण डरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि अभी खातों में ट्रांसफर हुए रुपयों की निकासी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- धमाकों से दहला बरेली: ज्वालामुखी की तरह फटे, उल्कापिंड के जैसे बरसे सिलिंडर, बेहद डरावना था मंजर; तस्वीरें
 

दिल्ली के साइबर थाने में दर्ज है रिपोर्ट
दिल्ली के साइबर थाना में साइबर ठगी के मामले में रिपोर्ट है। वहां से ग्रामीणों को भेजे गए नोटिस में लिखा है कि साइबर ठगी के मामले में उनके थाने में रिपोर्ट हुई है। जिसमें जांच के दौरान पाया गया है कि साइबर ठगी के रुपये ट्रांसफर हुआ है। इस संबंध में थाने आकर बयान दर्ज कराए। रिपोर्ट के संबंध में इस स्तर पर गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि पूरा मामला साइबर ठगी से जुड़ा है। ग्रामीणों के खातों में साइबर ठगी के रुपयों का लेनदेन हुआ है। ग्रामीणों ने शिकायत की है। साइबर थाने को जांच पड़ताल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed