फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Training given to teachers for identification and treatment of mental illness

Budaun News: मानसिक रोग की पहचान एवं उपचार के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Sun, 20 Aug 2023 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Training given to teachers for identification and treatment of mental illness
एनएचएम सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की बैठक लेते सीएमओ डॉ.प्रदीप कुमार वाष्णेय।स्रो
बदायूं। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा नौ से 12 तक के विद्यालयों के शिक्षकों को मानसिक रोग की पहचान एवं उपचार के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों से मानसिक रोग की पहचान, लक्षण और उसके उपचार पर विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही 24 चिह्नित विद्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शिक्षकों से अनुरोध किया गया कि वे ऐसे छात्र-छात्राओं को चिह्नित कर लें कि जो मानसिक समस्याओं या रोगों से ग्रस्त हैं, ताकि आने वाले समय में वहां पर चिकित्सा शिविर का आयोजन कर उनको स्वास्थ्य सलाह प्रदान की जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान सभी शिक्षकों को एक बैनर और एक बुकलेट भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में नोडल ऑफिसर डॉ. सनोज मिश्रा, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम से सर्वेश कुमारी, मो. इलियास, प्रेम बाबू और कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed