फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   train

रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूटने पर अब नहीं होंगे हादसे

Thu, 29 Jul 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
train
बदायूं। रेलवे क्रासिंग पर बूम टूटने पर सिग्नल फेल नहीं होंगे। अब सिग्नल फेल होने के कारण ट्रेनों को बेवजह नहीं रुकना होगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने बदायूं जिले के सभी 15 रेलवे क्रॉसिंग के इंटरलॉक सिग्नल पर स्लाइडिंग बूम लगाने का काम शुरू कर दिया है। इससे क्रॉसिंग के दोनों तरफ लगने वाले जाम की समस्या भी दूर हो जाएगी और यातायात प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन

जिले में पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे दोनों की रेल लाइनें गुजरती हैं। बरेली-कासगंज रेल रूट पूर्वोत्तर रेलवे और चंदौसी-बरेली रूट उत्तर रेलवे के अंतर्गत आता है। जिले में पूर्वोत्तर रेलवे के सिग्नल युक्त 15 क्रॉसिंग हैं। इन सभी क्रॉसिंग को पूर्वोत्तर रेलेव ने स्लाइडिंग बूम प्रणाली से लैस कर रहा है। इसके बाद सिगनल युक्त रेल क्रॉसिंग पर फाटक के क्षतिग्रस्त या खराब होने की स्थिति में अब सिग्नल प्रभावित नहीं होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के 15 क्रासिंग नॉनइंटरलॉक से कनेक्ट हैं। इससे क्रॉसिंग पर फाटक लगा होने पर ही ट्रेनों को ग्रीन सिग्नल मिल पाता है। अक्सर गेट पर लगा बूम (फाटक) किन्हीं कारणों से टूटने पर सिग्नल बंद हो जाता है। नतीजतन, इस दौरान उधर से गुजरने वाली ट्रेनों को क्रॉसिंग के आसपास रोकना पड़ता है। इससे रेल के साथ सड़क यातायात भी प्रभावित होता है। रेलवे ने इन क्रॉसिंग को इंटरलॉकिंग करने के साथ क्रॉसिंग पर स्लाइडिंग बूम लगाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग स्लाइडिंग बूम युक्त होने के बाद अब सिग्नल फेल होने जैसी समस्या सामने नहीं आएगी। इस प्रणाली में ट्रेनों के सुरक्षित संचलन के लिए फाटक से सिग्नल कनेक्ट रहता है। अगर फाटक खुला है तो रेड सिग्नल रहेगा। मसलन, अगर गलती से गेटमैन ने फाटक बंद नहीं किया और ट्रेन आने वाली है तो फाटक के पास लगा सिग्नल रेड रहेगा, जिससे ट्रेन वहीं खड़ी हो जाएगी। फाटक बंद होने पर ही ग्रीन सिग्नल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूर्वोत्तर रेलवे सिग्नल से जुड़े रेलवे क्रॉसिंग पर स्लाइडिंग बूम लगवा रहा है। बदायूं में कुल इस तरह के 15 रेल क्रॉसिंग हैं। इन पर काम किया जा रहा है। स्लाइडिंग बूम प्रणाली से रेल क्रॉसिंग पर होने वाले हादसों की संभावना कम हो जाएगी। नई प्रणाली में बूम टूट जाने के बाद भी सिग्नल प्रभावित नहीं होगा। ट्रेनें बिना रुकावट के चलती रहेंगी। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ डीआरएम इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed