फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traffic plan collapsed, City Magistrate's car stuck in jam

Budaun News: ट्रैफिक प्लान ध्वस्त, जाम फंसी सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी

Thu, 15 May 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Traffic plan collapsed, City Magistrate's car stuck in jam
वन विभाग रोड पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
बदायूं। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। आलम यह है कि पांच मिनट का सफर 20 से 25 मिनट में पूरा हो रहा है। फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। ई-रिक्शा और डग्गामार वाहनों का मनमाना संचालन हो रहा है। इससे खासकर लावेला चौक से नई सराय पुलिस चौकी तक लोग जाम जूझते रहे।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह 10 बजे आंबेडकर पार्क के पास जाम लगा कि पैदल राहगीरों को भी मशक्कत करनी पड़ी। इसी दौरान सिटी मजिस्ट्रेट की कार भी इस जाम में फंस गई। आलम यह रहा कि चटक धूप में वाहन सवार पसीना-पसीना होते रहे।
विज्ञापन

ऐसे ही नवादा से लेकर पुलिस लाइन चौराहे तक बुरा हाल रहा है। पुरानी चुंगी से पुलिस लाइन तक रात के समय में आने में महज पांच से सात मिनट का समय लगता है, लेकिन दिन में 20 से 25 मिनट का समय लग जाता है। यह हाईवे है लेकिन सड़क की चौड़ाई सात मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क में कहीं भी डिवाइडर नहीं बनाए गए हैं। ई-रिक्शा व अन्य वाहन आड़े-तिरछे फंसने पर यहां जाम लग जाता है। करीब 20 हजार से ज्यादा वाहन रोजाना इस सड़क से होकर गुजरते हैं। बरेली-मथुरा हाईवे के अलावा मुरादाबाद-मुजफ्फरनगर हाईवे होने के कारण इस सड़क पर वाहनों की संख्या ज्यादा रहती है। वाहनों का दबाव होने के कारण ही करीब तीन किलोमीटर की सड़क पर करीब चार जगह यातायात पुलिस तैनात रहती है। पुलिस लाइन चौराहे, दातागंज तिराहे, पुरानी चुंगी व नवादा चौकी पर पुलिस तैनात है। फिर भी जाम से निजात नहीं मिल रही है।

तीन हजार आटो और ई-रिक्शा बिगाड़ रहे व्यवस्था
शहर में करीब तीन हजार ऑटो व ई-रिक्शा हैं। यातायात पुलिस ने इनका रूट निर्धारित नहीं है। यही कारण है कि शहर में कहीं भी ई-रिक्शा घुस जाते हैं। मीरा की सराय, सुभाष चौक, छह सड़का आदि भीड़ वाले स्थानों पर इन ई-रिक्शा की वजह से रोजाना जाम लग रहा है। लोगों का कहना है कि अगर ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित कर दिया जाएं तो शहर का यातायात सुगम हो सकता है।

कोट,

- ई-रिक्शा जाम का कारण बन रहे हैं। काफी हद तक ई-रिक्शा बंद करा दिए गए हैं। बाजार में ई-रिक्शा न जाने के निर्देश सभी कर्मियों को पहले से दिए गए हैं। अगर सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है तो इसकी जांच कर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। - आरएल राजपूत, प्रभारी यातायात निरीक्षक

वन विभाग रोड पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

वन विभाग रोड पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

वन विभाग रोड पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

वन विभाग रोड पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed