फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traffic month continued, 32 people lost their lives in road accidents

Budaun News: चलता रहा यातायात माह, सड़क हादसों में चली गई 32 की जान

Tue, 03 Dec 2024 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Traffic month continued, 32 people lost their lives in road accidents
बदायूं। यातायात माह में पुलिस लोगों को जागरूक करने का दावा कर रही थी, वहीं सड़क हादसों में 32 लोगों की जान चली गई। जागरूकता रैली और चौराहे पर खड़े होकर चालान काटने तक ही यातायात माह सिमटकर रह गया। 42 ब्लैक स्पॉट की स्थिति जस की तस है। कई जगह सड़कों पर संकेतक तक नहीं लगे हैं। यही कारण है नवंबर में भी हादसों में कमी नहीं आई।
विज्ञापन


जिले में 42 ब्लैक स्पॉट हैं। इनमें प्रमुख ब्लैक स्पॉट मलगांव रेलवे क्रॉसिंग, घटपुरी, बुटला दौलत, खेड़ा नवादा चौराहा, एआरटीओ चौराहा, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, रानेट चौराहा, हतसा, ओरछी चौराहा, खंदक, उस्मानपुर, मुजरिया चौराहा, कौल्हाई, उघैनी पुलिया है।
विज्ञापन

यातायात माह के दौरान पुलिस को लोगों में जागरूकता लाने के साथ-साथ ब्लैक स्पॉट पर भी काम करना था। ब्लैक स्पॉट वाली जगहों पर सुधार के कोई काम नहीं हुए। पुलिस केवल चालान काटने और जागरूकता कार्यक्रम करने में व्यस्त रही। कोई भी एक नया ब्लैक स्पॉट चिह्नित नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट का हाल यह है कि कुछेक पर तो संकेतक तक नहीं लगे हैं। तीव्र मोड़ पर न कोई संकेतक है न कोई बोर्ड, ताकि लोग पहले ही सजग हो सकें। इसी का नतीजा रहा कि यातायात माह में ही 32 लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई। सबसे अधिक हादसे उझानी, वजीरगंज, बिसौली के रानेट, अलापुर, दातागंज रोड व ककराला रोड पर हुए।



एक ही मोड़ पर गई पांच लोगों की जान, फिर भी चिह्नित नहीं
कादरचौक क्षेत्र के गांंव भवाली के पास एक तीव्र मोड़ है। यहां पिछले एक माह के अंदर पांच लोगों की जान हादसे में चली गई। इसके बाद भी यहां संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया। न ही इसे ब्लैक स्पॉट के लिए चिह्नित कर यहां सुधार के कोई उपाय किए गए। ताकि यहां हादसे न हो सकें।




एक माह में वसूला 4.29 लाख रुपये शमन शुल्क
यातायात माह में चौराहों पर पुलिस लगाकर चालान काटने का काम तेजी से हुआ । पूरे माह के अंदर 8555 वाहनों का चालान किया गया है। इनसे 429,500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।



यातायात माह में शराब पीकर वाहन चलाने वालों को चेक कर उनके चालान किए गए। तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाना बंद नहीं होगा तब तक हादसों में कमी नहीं आ सकती। इसके लिए लगातार चालान भी हो रहे हैं और जागरूक करने का भी काम चल रहा है। - संजीव कुमार, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed