फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   traffic control

यहां भी फर्जीवाड़ा...फर्जी पांच नंबर डालकर शहर में चलते मिले देहात के ऑटो

Fri, 12 Feb 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
traffic control
बदायूं। सुरक्षित सफर के लिए यातायात पुलिस के अभियान के दौरान ऑटो रिक्शा संचालकों की मनमानी सामने आ रही है। बृहस्पतिवार को कोड वाले स्टीकर चस्पा करने के दौरान कई ऑटो ऐसे पकड़े गए जो ग्रामीण इलाके के होने के बावजूद फर्जी नंबर डालकर शहर में सवारियां ढो रहे हैं। फिलहाल इन्हें शहर से बाहर चलने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रभारी टीआई अब्दुल्ल सत्तार खां ने लालपुल तिराहे पर अभियान चलाकर ऑटो पर स्टीकर चस्पा कराए। एक दिन पहले सी-20 तक स्टीकर चस्पा हो गए थे। बृहस्पतिवार शाम तक इनकी संख्या सी-60 तक पहुंच गई। लालपुल तिराहे पर स्टीकर तभी चस्पा किए गए। जब ऑटो के कागजात और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस चेक कर लिया गया। कागजात चेक करने के दौरान सामने यह सामने आया कि देहात के ऑटो रिक्शा शहर मे ंचल रहे हैं। इन पर पांच नंबर भी पड़ा हुआ मिला, जिसे करीब डेढ़ साल पहले स्वयं यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर शहर के ऑटो पर डलवाया था। कुछ ऑटो ऐसे मिले, जिनके ड्राइवरों ने स्वयं लाल पेंट से पांच नंबर लिख लिया था। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने ये बात भी कबूली कि ये ऑटो ग्रामीण इलाके का है और वह शहर में चला रहे हैं। हालांकि ऐसे ऑटो या उनके चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर टीआई ने कहा है कि ये अभियान पूरा होने के बाद ऐसे ऑटो की चेकिंग की जाएगी। तब उन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बिनावर, अलापुर और उझानी के शहर में चल रहे ऑटो
शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने में उझानी, बिनावर और अलापुर के ऑटो संचालकों का बड़ा हाथ है। हालांकि अन्य आसपास इलाके के तमाम ऑटो शहर में चल रहे हैं। जबकि उनके पास शहर में चलने का परमिट नहीं है। उनके पास शहर से पंद्रह किमी दूर तक चलने का परमिट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम तक सी-60 तक स्टीकर चस्पा हो गए हैं। सभी के कागजात चेक किए गए। चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस चेक किए गए। इस दौरान कई ऑटो ऐसे मिले, जो ग्रामीण इलाके के थे। उन पर स्टीकर चस्पा नहीं किए गए हैं। उन्हें शहर से बाहर अपने मार्ग पर ऑटो चलाने के लिए कहा गया है। - अब्दुल सत्तार खां, प्रभारी टीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed