फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traders honored the entire police team, including the SSP.

Budaun News: व्यापारियों ने एसएसपी समेत पूरी पुलिस टीम को किया सम्मानित

Sat, 10 Jan 2026 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Traders honored the entire police team, including the SSP.
एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह को सम्मानित करते सराफा व्यापारी। स्रोत- व्यापारी
बदायूं। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस-प्रशासन के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजन जिला अध्यक्ष जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन

जिले में सराफा व्यापारियों से जुड़ी कई आपराधिक घटनाएं सामने आईं थीं, जिनमें उघैती में लालाराम रस्तोगी की दुकान पर लूट, गुलड़िया में कौशल सुनार की दुकान पर लूट और शास्त्री चौक स्थित मोहित की दुकान से चेन चोरी की घटनाएं शामिल थीं। इन सभी मामलों का पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल सफल अनावरण किया गया, बल्कि चोरी व लूटा गया माल भी बरामद कर व्यापारियों को वापस कराया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के तृत्व में कार्य कर रही पुलिस टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर विजयेंद्र द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदयेश कुमार कठेरिया, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी देवेंद्र कुमार, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव, क्राइम इंस्पेक्टर गुरुदेव सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी उघैती को माला व पटका पहनाकर, शाल ओढ़ाकर, प्रशस्तिपत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अधिकारियों को प्रशस्तिपत्र एवं स्मृति चिह्न जिला अध्यक्ष जितेंद्र महाजन ने प्रदान किए। सम्मान समारोह में नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा, सुनील वर्मा, गिलाल खान, अमरजीत भारद्वाज, अखिलेश कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता आदि व्यापारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed