{"_id":"62e6d6ea65a6aa32230572cd","slug":"tractor-trolley-of-second-team-trampled-two-kanwariyas-of-bareilly-one-died-badaun-news-bly493115428","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी टोली की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बरेली के दो कांवड़ियों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी टोली की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बरेली के दो कांवड़ियों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कछला से गंगाजल लेकर निकले कांवड़ियों की दूसरी टोली की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बरेली जिला निवासी दो कांवड़ियों को रौंद दिया। गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर ड्राइवर को दबोचकर उसकी पिटाई भी कर दी। लहूलुहान हालत में दोनों कांवड़ियों को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां इनमें से एक शंकरलाल की मौत हो गई।
हादसा तड़के करीब चार बजे बरेली-मथुरा हाईवे पर दहेमू पुलिया के पास हुआ। बरेली में फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव हसनगंज के कांवड़ियों की करीब 40 सदस्यीय टोली ने शनिवार देर रात गंगाघाट पर स्नान किया। गंगाजल लेकर अपने वाहन के पीछे हसनगंज के कांवड़ियों की टोली दहेमू पुलिया के पास पहुंची, उसी दौरान पीछे से दूसरी टोली के कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने शंकरलाल (40) और उसी के गांव के नरेंद्र (25) पुत्र देवराज को रौंद दिया। शंकरलाल ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गया। नरेंद्र ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में फंस गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर ने कूदकर भागने की कोशिश की तो शंकरलाल के साथियों ने उसे दबोचकर पीट दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ही शंकरलाल और नरेंद्र को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची।
इलाज के दौरान सुबह आठ बजे शंकरलाल की मौत हो गई। सूचना के बाद एसएसपी ओपी सिंह समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। अफसरों ने मृतक के परिजन समेत घायल नरेंद्र से हादसे के बारे में जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मृतक के भाई राजीव सागर की ओर से ट्रैक्टर ड्राइवर हरप्रसाद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई राजीव ने बताया कि शंकरलाल मजदूरी करता था। उसकी तीन बेटियों में सबसे बड़ी संध्या 12 साल की है। अंशिका (10) और छह साल की मोनिका है, लेकिन कोई बेटा नहीं है।
विज्ञापन
डीजे का शोर बना हादसे की वजह
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की टोलियों के अधिकतर वाहनों पर डीजे साउंड सिस्टम लगे हैं। उनकी आवाज भी कम नहीं होती। बताते हैं कि अपनी टोली के साथ शंकरलाल और नरेंद्र भी भजनों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। पीछे से जो ट्रैक्टर-ट्रॉली आई, उस पर भी डीजे लगा था। डीजे काफी बड़ा था। उसी दौरान ड्राइवर ने ओवरटेक की कोशिश की, तभी दोनों कांवड़िये वाहन की चपेट में आ गए। बता दें कि इसी तरह से शनिवार दोपहर कांवड़ियों के दो-तीन वाहन ड्राइवरों के बीच आगे निकलने की होड़ मच गई थी। तब पुलिस ने हस्तक्षेप कर कांवड़ियों को समझा दिया था।
बाइक फिसलने से चार कांवड़िया घायल
गंगाघाट से जल लेकर निकले कांवड़ियों में शनिवार देर रात दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर धीरपमुर निवासी कांवड़िया अखिलेश पुत्र महेंद्रपाल, सुखवीर पुत्र होरीलाल और अर्पित पुत्र सुरेश बाइक फिसलने से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। देर रात ही तीनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके अलावा बरेली में बिसारतगंज निवासी कांवड़िया अमित पुत्र प्रेमपाल ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।