{"_id":"66ac1fe1b2fa801c0a0a87e4","slug":"tractor-trolley-of-kanwariyas-overturned-on-kachla-muzaria-road-one-kanwariya-died-badaun-news-c-123-1-sbly1004-123391-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कछला-मुजरिया मार्ग पर कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक कांवड़िये की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कछला-मुजरिया मार्ग पर कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक कांवड़िये की मौत
विज्ञापन
अमित का फाइल फोटो।
बदायूं। कछला-मुजरिया मार्ग पर बुधवार रात अचानक कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। हादसे में कांवड़िये अमित(18) की मौत हो गई। जबकि उसके भाई समेत चार घायल हो गए। उन्हें रात में ही तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अपगना परवेज नगर के रहने वाले शिवभक्त बुधवार रात अपने जत्थे के साथ कछला जल भरने जा रहे थे। सभी कांवड़िये एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार थे। ट्रॉली में ही उनका डीजे बंधा हुआ था।
परिवार वालों का कहना है कि मुजरिया थाना क्षेत्र में ज्योरा सेंटर के नजदीक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस दौरान पप्पू (24) पुत्र प्रेमशंकर, अंशुल (15) पुत्र महेश, योगेश (20) पुत्र गंठे और अर्जुन (18) पुत्र हरिद्वारी घायल हो गए। वहीं, पप्पू का छोटा भाई अमित (18) कहीं दिखाई नहीं दिया। सभी कांवड़ियों को सड़क पर बैठाया गया। उसके बाद ट्रॉली सीधी की गई। कांवड़िये अमित उसके नीचे दबा मिला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कांवड़ियों की सूचना पर उसी समय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने रात में ही ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर पेट्रोल पंप पर खड़ी करा दी। बृहस्पतिवार सुबह कांवड़िये के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई हरिओम, संजीव और पप्पू खेतीबाड़ी करते हैं। अमित भी उनके साथ सहयोग करता था।