फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tractor jumps on breaker, student falls to death

Budaun News: ब्रेकर पर उछला ट्रैक्टर, गिरकर छात्र की मौत

Sun, 10 Mar 2024 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Tractor jumps on breaker, student falls to death
बदायूं। महाशिवरात्रि के मेले से लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रैक्टर ब्रेकर पर उछल गया। इससे उस पर बैठा आठवीं का छात्र कमल सिंह (17) गिर गया। गंभीर रूप से घायल कमल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मुगर्रा निवासी कमल सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह शुक्रवार शाम अपने गांव के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर स्थानीय महाशिवरात्रि का मेला देखकर लौट रहा था। उस ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कई लोग सवार थे। किशोर के परिवार वाले भी बैठे थे। किशोर ट्रैक्टर की सीट पर बैठा था। बताते हैं कि यह ट्रैक्टर-ट्रॉली मुड़िया धुरेकी-आसफपुर रोड पर डारनी गांव के नजदीक पहुंची थी। तभी ब्रेकर पर अचानक ट्रैक्टर उछल गया और इसके साथ ही किशोर सड़क पर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वालों का कहना है कि किशोर ट्रैक्टर के पहिये से दब गया था। परिजन उसे चंदौसी के पार्थ अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर थाना पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है लेकिन अभी इसमें परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन

-

ट्रक की टक्कर से पलटा टैक्टर, दबकर किसान की मौत
बदायूं। मक्का बोकर घर लौट रहे किसान के ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया और उस पर सवार आसिर्फ (35) दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक वहीं छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी आसिफ (35) पुत्र रफामुद्दीन खेतीबाड़ी करता था। उसके परिवार वालों के मुताबिक आसिफ के भतीजे मुशर्रफ ने मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव परमू में खेत बटाई पर ले लिया है। आसिफ वहीं बृहस्पतिवार को अपना ट्रैक्टर और मशीन लेकर मक्का बोने गया था। शुक्रवार शाम तक उसने मक्का बोई और शनिवार सुबह करीब छह बजे परमू गांव से अपने घर लौट रहा था। उसका ट्रैक्टर राजकीय मेडिकल कॉलेज से कुछ आगे निकला था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे आसिफ का ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दबकर घायल हो गया। हादसे को देखकर राहगीरों ने तुरंत थााना पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ट्रैक्टर और ट्रक कब्जे में ले लिया गया है लेकिन उसका चालक भाग गया। आसिफ चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका एक तीन साल का बेटा है। संवाद


-
कार की टक्कर से तीन बाइक क्षतिग्रस्त
बदायूं सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंडी चौकी के सामने शनिवार सुबह एक कार ने तीन बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। इसमें तीनों बाइक पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि बाबा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति कार लेकर शहर की ओर आ रहा था। मंडी चौकी के नजदीक उसकी कार ने तीन बाइक में टक्कर मार दी। थाना पुलिस ने कार और उसके चालक को पकड़ लिया है। अभी बाइक मालिकों ने कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed