फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   tractor divided two parts due to the collision of the over speed truck in budaun

Budaun News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, चालक घायल

Sat, 25 Feb 2023 05:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Feb 2023 05:07 PM IST
सार

ट्रैक्टर चालक ट्रॉली में गन्ना लादकर शुगल मिल गया था। गन्ना उतराने के बाद वहां से लौट रहा था, तभी बाईपास स्थित मानकपुर मोड़ पर ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
tractor divided two parts due to the collision of the over speed truck in budaun
ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी इलाके में बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बाईपास पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार था कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोट नहीं आई। वह मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।

विज्ञापन


हादसा रात में करीब एक बजे हुआ। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुरऊ निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लादकर न्योली शुगर मिल गया। गन्ना अनलोड कराकर लौटते में वह बाईपास से मानकपुर गांव की ओर मुड़ा, उसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सत्येंद्र उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। उसके हाथ में मामूली चोट आई है। 

विज्ञापन

इसके बाद सत्येंद्र की नजर ट्रैक्टर पर गई तो वह दो टुकड़ों में तब्दील दिखा। ट्रैक्टर पहिये भी निकल गए। सूचना के बाद पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस कर्मियों ने दूसरे वाहनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को सड़क किनारे से हटवा कर डिवाइडर की तरफ कर दिया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। सत्येंद्र के मुताबिक ट्रक विपरीत दिशा से आया था। उसका निजी क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार भी कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed