फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Took a vow to follow the path shown by Bapu and Shastri ji.

Budaun News: बापू और शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Tue, 03 Oct 2023 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Took a vow to follow the path shown by Bapu and Shastri ji.
सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों ने फहराया तिरंगा, पुष्पांजलि अर्पित की
विज्ञापन


स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। राष्ट्रपिता महात्मागांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती सोमवार को जिले में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान शैक्षिक व सामाजिक संस्थानों ने ध्वज फहराया गया और दोनों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए । स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं भी आयोजित की गईं।

कलक्ट्रेट में नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराकर परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने 25 सफाई नायकों व सफाई कार्मिकों को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सीडीओ केशव कुमार, एडीएम प्रशासन वीके सिंह, एसडीएम सदर एसपी वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राशि कृष्णा, डीएसओ रमन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने रामलीला मैदान पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित श्रमदान अभियान में प्रतिभाग किया, तदोपरांत गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विधायक सदर महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जेके सक्सेना, डीआईओएस प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय में बीएसए स्वाति भारती ने ध्वज फराया। बीईओ मुख्यालय रमेश चंद जौहर, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा प्रशांत कुमार, प्रधान सहायक गौरव यादव, जिला व्यायाम शिक्षक रामदास यादव, कार्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से शास्त्री चौक पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर नमन किया गया। जिलाध्यक्ष दीपक सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवींद्र मोहन सक्सेना, महामंत्री धीरज सक्सेना, हर्षित सक्सेना, सार्थक सक्सेना, प्रियांश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायालय परिसर में जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्राधिकरण की सचिव सारिका गोयल सहित अन्य न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

बदायूं क्लब के तत्वावधान में रक्तदान, गुरुकुल में फल वितरण आदि कार्यक्रम किए गए। सचिव डॉ. अक्षत अशेष, सांस्कृतिक सचिव रविंद्र मोहन सक्सेना, अनूप रस्तोगी, डॉ. भास्कर शर्मा, दिनेश वर्मा, रजनी मिश्रा आदि मौजूद रहे। स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद कछला कुष्ठ आश्रम में फल वितरण किया गया। महेश चंद्र सक्सेना, मुहम्मद असरार, कमलेश, मधुरिमा रस्तोगी, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने नगर पालिका में ध्वज फहराया और बापू व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। उन्होंने नगर पालिका की गैलरी में लगी प्रदर्शनी का भी उ द्घाटन किया। प्रेमलता, ममता, नावेद, अरविंद राठौर, छोटे, मोहम्मद अनवर, मोहित सक्सेना आदि मौजूद रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने जिला पंचायत हॉल में गांधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने भी माल्यार्पण किया। भाजपा प्रदेश मंत्री डीपी भारती, जिला पंचायत सदस्य उदयवीर दिवाकर, प्रेमलता सिंह, गोपाल, निखिल सक्सेना, अरविंद यादव, सुधीर यादव, सूरज वैश्य आदि मौजूद रहे।

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अल्पना कुमार ने ध्वज फहराया। जिला गंगा समिति नमामि गंगे परियोजना के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिताओं के 75 विजेता युवाओं को पुरस्कार का वितरण किया गया। सांसद संघमित्रा मौर्य, जिला युवा अधिकारी डॉ. दिनेश यादव , एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल, अनुज प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। एनएमएसएन दास कॉलेज में प्राचार्य आशीष कुमार सक्सेना ने गांधी जी और शास्त्री जी को पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. मोहन लाल मौर्य, डॉ. सिद्धार्थ कश्यप, संतोष कुमार सिंह, शिवराज कुमार आदि मौजूद रहे।

महर्षि विद्या मंदिर में छात्र-छात्राओं द्वारा रामधुन का मधुर गान किया गया। बच्चों ने कई कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य केके वर्मा, निशी शर्मा, राजीव चौहान आदि मौजूद रहे।

आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष नावेद सय्यद, प्रबंधक ज़ोहेब अली सय्यद, निदेशक ज़ोया अली ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरुनानक जूनियर हाई स्कूल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती वीना कोचर, कोषाध्यक्ष संजय मलिक ने गांधी व शास्त्री जी की प्रतिमा का अनावरण कर दीप प्रज्जवलित किया।

गिन्दो देवी महाविद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में ममता को प्रथम, प्रियांशी को द्वितीय एवं निकिता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में ममता को प्रथम, रेखा साहू एवं अनामिका को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा सलोनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निबंध प्रतियोगिता में अनामिका को प्रथम,आशा को द्वितीय, सिया को तृतीयएवं स्नेह सिंह को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।

मदर्स पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य शीबा खान ने ध्वज फहराया। लिलिपुट प्ले स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों की पोशाक पहनकर उपस्थित हुए। जीलॉट पब्लिक स्कूल में विद्यालय संस्थापक महेन्द्र सिंह तथा प्रधानाचार्य ज्योतिलता ने ध्वज फहराया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक सर्वेक्षण के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शीराज़ आलम के आवास पर गांधी जी और शास्त्री जी जयंती मनाई।

बदायूं उद्योग व्यापार मंडल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व महिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जिला जेल एवं जिला पुरुष व महिला चिकित्सालय में फल वितरण किया गया। वीरेंद्र धींगड़ा, अरविंद गुप्ता, सागर अरोरा, विजय साहू आदि मौजूद रहे। संस्कृति प्ले स्कूल में बच्चों ने फैंसी ड्रेस कंप्टीशन में प्रतिभाग किया। डायरेक्टर रजनी मिश्रा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

प्राथमिक विद्यालय मौजमपुर में बीएसएस स्वाति भारती द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू के अध्यापक मनीष कुमार व प्राथमिक विद्यालय मौजमपुर के शिक्षामित्र जसवीर सिंह को देहदान जैसा महान कार्य करने के लिए प्रतीक चिह्न, सम्मान पट्टिका व पेंटिंग देकर सम्मानित किया ।

महर्षि दयानंद विद्यालय में लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच के जिला प्रभारी मनोज जौहरी ने गांधी जी व शास्त्री जी को नमन किया। मोहित सक्सेना, केके सक्सेना, अनिरुद्ध राय सक्सेना को सम्मनित किया गया। श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वरिष्ठ आचार्य नरेश पाल सिंह, भरत मिश्रा, बृजेश मिश्रा आदि ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्या स्मिता जैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने कविता पाठ किया।

महिला चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. इंदु कांत ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। अरविंद कुमार वर्मा, रवि कुमार, भंवर पाल सिंह, छवि वैश्य, प्रतीक्षा मिश्रा आदि मौजूद रहे। जन कल्याण फाउंडेशन की ओर से संचालित निशुल्क शिक्षा अभियान कार्यक्रम के तहत बच्चों ने गांधी जी के जीवन पर आधारित छोटी-छोटी कहानियां प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि डॉ. रियाज अंसारी, वाहिद हुसैन, हफीज शेख, नाज अंसारी आदि उपस्थित रहे।

-----------------------

ग्रामीण इलाकों में भी बापू और शास्त्री जी को किया गया याद
उझानी। पंडित बंशीधर मेमोरियल अकादमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आज्ञा शर्मा और बिलाल प्रथम, आहिल, आफिया, दिव्यांशी द्वितीय, सौम्या ने तृतीय स्थान पाया। पोस्टर प्रतियोगिता मेकिंग में प्रशीन और अंशिका प्रथम, नूर सबा और इशिका द्वितीय, आयुषी शर्मा और कीर्ति को तृतीय स्थान मिला। विद्यालय के प्रबंधक अवनीश शर्मा और प्रधानाचार्य रूपा शर्मा ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
किड्स प्लेनेट स्कूल में बच्चों ने संचालिका वंदना बब्बर की मौजूदगी में रघुपति राघव राजाराम गाया। एस्सल ओडियन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य और नाटक से धूम मचा दी। प्रधानाचार्य विमल सिंह ने बच्चों को देश की आजादी में महापुरुषों का महत्व समझाया। संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबंधक रतन जिंदल ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
एपीएम पीजी कॉलेज में प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल, सचिव रामप्रकाश शर्मा, अभिषेक अग्रवाल और डायरेक्टर एमएसए अग्रवाल ने महात्मा गांधी के विचार जीवन में उतारने की सलाह दी। प्राचार्य प्रशांत वशिष्ठ और त्रिवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। बांके बिहार कॉलेज में प्राचार्य नीरज रस्तोगी और नवीन कुमार ने पौधरोपण किया। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक नीलांश अग्रवाल ने ध्वज फहराया। प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट की देखरेख में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा मदरशील मेमोरियल, आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज और देवनागरी इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम हुए।

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल, तहसील कार्यालय, नगर पालिका परिषद कार्यालय, बीडीवी इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, ग्रीन फील्ड इंटर कॉलेज, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज, एनए इंटर कॉलेज, आदर्श जनकल्याण मनोकामना जूनियर हाईस्कूल, ज्वाला प्रसाद जैन बाल निकेतन, श्री महेश बाल इंटर कालेज, एसएम पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, फ्यूचर लीडर्स स्कूल, एसकेएलएम स्कूल सुंदरनगर, शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल, रामदास ब्रजलाल मैमोरियल इंटर कॉलेज, भुवनेश्वरी देवी एजुकेशनल स्कूल नगला डल्लू, ग्राम समाज इंटर कॉलेज बैरमई बुजुर्ग आदि शिक्षण संस्थानों में गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

सहसवान। संघटक राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने ध्वज फहराया। डॉ. शुभ्रा शुक्ला, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने महापुरुषों के जीवन के प्रेरक प्रसंग बताकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्रियंका, आन्या साहू, नेकराम, मोहम्मद फैज ने स्वच्छ भारत मिशन आकर्षक पोस्टर बनाए।

वजीरगंज। लिटिल हार्ट कान्वेंट स्कूल में मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। संरक्षक केजी गुप्ता, डॉ. राजेन्द्र वार्ष्णेय, रविंद्र वार्ष्णेय, लवकुमार, प्रमोद कुमार, राजीव जैकी, अवनेश वार्ष्णेय आदि ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।

कादरचौक। बेसिक के स्कूलों में प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। खिरिया वाकरपुर मे उझानी की वार्ष्णेय समिति की महिलाओं ने बच्चों को फल और पुरस्कार वितरित किए।

उसावां। नगर पंचायत में अध्यक्ष प्रियंका सिंह व अनिल सिंह चौहान ने, सीएचसी पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल सिद्धार्थ व डॉ. पीयूष गौतम ने ध्वज फहराया। प्राथमिक विद्यालय प्रथम व प्राथमिक विद्यालय कन्या पाठशाला के छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली ।

सैदपुर। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन इशरत अली खान, साधन सहकारी समिति पर भाजपा नगर संयोजक अखिलेश्वर दयाल सक्सेना, केके कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक अनवर अली खान, रेड रोज स्कूल में प्रबंधक अनुराग शर्मा, नूरी राजा इंटर कॉलेज में जाहिद हुसैन नूरी , सैयद डिग्री कॉलेज में सैयद फतेह अली, सय्यद गालिब अली इंटर कॉलेज में मुजाहिद अली, सीएचसी में चिकत्सा अधीक्षक डॉक्टर जुनैद मेहंदी ने ध्वज फराया।


दबतोरी। मंजूलता इंटर कॉलेज में बच्चों ने देशभक्ति के गीतों के साथ मनमोहक नाटक प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

मुजरिया। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में स्वच्छता पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कोल्हाई,समसपुर बल्लू, छोकरपुर, मटकुली, शेख नगला, रफीनगर सहित सभी विद्यालयों में ध्वज फराया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई पर एआरपी राजन यादव व जमील अहमद ने ध्वज फहराया। थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने स्वच्छता की शपथ ली।

ककराला। मुस्लिम डिग्री कॉलेज में प्रबंधक हाजी अजमल खान ने गांधी जी के विचारों पर प्रकाश डाला। संचालन मुहम्मद शोएब ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed