फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Today the road for Kanwariyas will be encroachment free in Ujhani

Budaun News: उझानी में आज अतिक्रमण मुक्त होगा कांवड़ियों का रोड

Thu, 03 Jul 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Today the road for Kanwariyas will be encroachment free in Ujhani
उझानी का मुख्य बाजार,इसी में चलेगा अ​भियान। संवाद
उझानी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर पालिका प्रशासन मुख्य बाजार को अतिक्रमण से मुक्त कराएगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान बृहस्पतिवार सुबह से चलेगा। यात्रा के दौरान किसी ने अतिक्रमण करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पालिका के सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी समेत कर्मचारियों ने बुधवार को निरीक्षण कर दोपहर मुख्य बाजार में अतिक्रमण चिह्नित किया। मंडी समिति मोड़ से कल्याण सिंह चौक तक उन्हें जहां भी फुटपाथ समेत दुकानों के आगे अतिक्रमण दिखा, सभी को सामान समेटने की चेतावनी दी। सफाई निरीक्षक ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान बृहस्पतिवार को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पहले नोटिस दिया गया है। इसके अलावा सड़क किनारे स्थित शराब के दुकानदारों से कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले आगे से कवर लगाने को कहा है। शराब की कोई भी दुकान बिना कवर के नहीं दिखेगी। इसके अलावा कश्यप पुलिया के पास मछली बाजार सावन महीने नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक ने बताया कि जहां मछली बाजार लगता है, उसके सामने सड़क से होकर ही कांवड़िये निकलेंगे। पिछले साल भी मछली विक्रेताओं को इलाके से हटा दिया गया था। मुख्य बाजार से होकर कांवड़िया शिव मदिरों की ओर निकलते हैं।

----


- कांवड़ यात्रा सुगम बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर से कोशिश की जा रही है। यात्रा के दौरान कांवड़ियों को अतिक्रमण से नही जूझना होगा। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर रहे हैं। दुकानदारों से भी सहयोग मांगा गया है। ठेला- खोमचा के जरिये रोड घेरने की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई करेंगे।- अब्दुल शबूर, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed