फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   To live is to live the one who gives life to others...

दिवाली उत्सवःजीना उसका जीना है, जो औरों को जीवन देता है...

Wed, 03 Nov 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
To live is to live the one who gives life to others...
बदायूं क्लब में आयोजित कार्यक्रम में डांस करते बच्चे। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दीपावली पर बदायूं क्लब में दिवाली उत्सव कार्यक्रम की धूम रही। यहां कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। एसएसपी ने भी मंच पर गाना गाया।
विज्ञापन

यहां डीडी डांस ग्रुप की ओर से श्रीगणेश वंदना प्रस्तुत की गई। डीएम दीपा रंजन व एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां डीएम दीपा रंजन ने क्लब के सदस्यों को दीपावली की बधाई दी। नगर, प्रदेश व देश के विकास में एक दीप जलाने का संकल्प लेने की प्रतिज्ञा ली गई। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि दीपावली सौहार्द व एकता से मनाएं। उन्होंने दो गीत सुनाकर सदस्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘जीना उसका जीना है जो औरों को जीवन देता है’ गाने पर उन्होंने खूब तारियां बटोरीं।

यहां विराज, वैभवी, विहान, अनिकेश, देव्या, अर्जुन, अद्विक द्वारा रामायण पर आधारित प्रस्तुति दी गई। वहीं जोड़ी नंबर-एक में गगन जीत वोहरा व मोहिनी वोहरा प्रथम, यश आहूजा व जूहा आहूजा द्वितीय, डॉ. वैभव विजय गुप्ता व डॉ. दीप्ति जोशी तृतीय रहे। लकी ड्रा ‘कौन बनेगा लखपति’ में अधीक्षक विनय कुमार द्विवेदी विजेता रहे। द्वितीय विजेता एनुलहुदा नकवी व तृतीय वीरेंद्र धींगड़ा रहे। समयबद्धता का पुरस्कार सुमित मिश्रा ने जीता। संचालन सांस्कृतिक सचिव रविंद्र मोहन सक्सेना, अर्जुन प्रताप सिंह, स्तुति वैश्य ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, उप कृषि निदेशक डॉ. रामवीर कटारा, मुकेश माहेश्वरी, रुपिंदर सिंह लाम्बा, मुकेश रस्तोगी, ज्योति मेंहदीरत्ता, डॉ. रामबहादुर ‘व्यथित’, परविन्दर सिंह दुआ, संजीव साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed