फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   To become a nominee, the former MLA had written 36 years of age

पूर्व विधायक ने पत्नी के नाम खरीदी थी कार, नहीं बने नॉमनी तो 36 साल लिखवाई उम्र

Tue, 27 Sep 2022 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:52 AM IST
सार

पूर्व विधायक रामसेवक पटेल और भाग्यश्री के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।इसके अलावा पूर्व विधायक उनके और उनकी बेटी के बीमा में भी नॉमनी बने हैं।

विज्ञापन
To become a nominee, the former MLA had written 36 years of age

विस्तार

बदायूं। पूर्व विधायक रामसेवक पटेल और भाग्यश्री के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भाग्यश्री उर्फ राजेश्वरी ने एक साल पहले खरीदी गई कार के बीमा के कागजात सार्वजनिक किए हैं। उनका कहना है कि कार खरीदने के दौरान पूर्व विधायक अपनी अधिक उम्र होने से कारण नॉमनी नहीं बन पाए थे। इससे उन्होंने अपनी उम्र 36 साल लिखवाई, जबकि वह 68 साल के हैं।
विज्ञापन

पांच बार विधायक रहे रामसेवक पटेल और भाग्यश्री उर्फ राजेश्वरी के बीच कुछ माह से विवाद चल रहा है। 20 जून को भाग्यश्री ने पूर्व विधायक समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट कर घर से निकालने का मुकदमा दर्ज कराया था। अभी इस मामले की विवेचना चल रही है। अभी चौदह दिन पहले पूर्व विधायक ने भाग्यश्री के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर कराया था, जिसमें उन्होंने एक मकान को लेकर भाग्यश्री को पत्नी मानने से इन्कार कर दिया। इसके जवाब में रविवार को भाग्यश्री ने अपनी शादी के फोटो सार्वजनिक किए।
विज्ञापन

सोमवार को उन्होंने अपनी कार के बीमा संबंधी कागजात सार्वजनिक किए हैं। भाग्यश्री ने बताया कि 16 नवंबर, 2021 को उन्होंने फॉर्च्यूनर कार खरीदी थी। एक साल पहले पूर्व विधायक 67 साल के थे। चूंकि उनकी उम्र 60 साल से ऊपर थी। इससे वह कार के बीमा में नॉमनी नहीं बन पा रहे थे। उन्हें नॉमनी बनना जरूरी था। इसलिए उन्होंने अपनी उम्र 36 साल लिखा दी थी। इसके अलावा पूर्व विधायक उनके और उनकी बेटी के बीमा में भी नॉमनी बने हैं। साल 2018 में उन्होंने बेटी का बीमा कराया था। उसमें वह नॉमनी के साथ-साथ संरक्षक भी बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉमनी बदलवाने गईं थी बीमा कार्यालय, तब हुई जानकारी
भाग्यश्री ने बताया कि अब उन्हें भरोसा नहीं रहा है। इसलिए वह बीमा में नॉमनी बदलवाने के लिए बीमा कार्यालय गईं थीं। वहां जाकर पता चला कि पूर्व विधायक ने अपनी उम्र ही कम करा दी है। हालांकि नॉमनी तो नहीं बदला गया, लेकिन कम उम्र कराने का पता जरूर चल गया।
-इस संबंध में हम कोई बयान नहीं देना चाहते। यह हमारे आपस का मामला है।- रामसेवक पटेल, पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed