फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   family left the village due to fear of the bullies in Budaun

Budaun News: दबंगों के डर से परिवार ने छोड़ा गांव, घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

Sat, 12 Oct 2024 03:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 12 Oct 2024 03:49 PM IST
सार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में दबंगों के डर से पीड़ित परिवार ने गांव छोड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस पर भी परेशान करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
family left the village due to fear of the bullies in Budaun
फैजगंज बेहटा क्षेत्र में पलायन से पहले से बाहर निकालते घरेलू सामान।

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सुरैली पापड़ी में एक मुस्लिम परिवार शुक्रवार दोपहर बाद गांव छोड़कर चंदौसी चला गया। बताते हैं कि पिछले तीन साल से जमीन को लेकर दूसरे समुदाय के व्यक्ति से विवाद चल रहा था। आठ दिन पहले दबंगों ने घर में घुसकर मुस्लिम परिवार पर हमला भी कर दिया था।  
विज्ञापन


गांव सुरैली पापड़ी गांव में एक मात्र मुस्लिम परिवार रहता था। परिवार में तीन भाई छिद्दन, भूलन्न और छुट्टन हैं। इनके बच्चे भी हैं। पूरे परिवार में 15 सदस्य हैं। बताया जाता है कि गांव के ही दूसरे समुदाय के एक परिवार से तीन साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दूसरे समुदाय का व्यक्ति जमीन अपनी बताता था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 
विज्ञापन


दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप 
उस जमीन पर छिद्दन और उसके भाई अपना मकान बनाना चाहते हैं, लेकिन दूसरा पक्ष मकान नहीं बनने दे रहा। आरोप है कि आठ दिन पहले दबंगों ने घर में घुसकर छिद्दन और भूलन्न से मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। तभी से आरोपी, परिवार को लगातार धमका रहा है। आरोपियों ने तीनों भाइयों पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने का भी प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर परेशान करने का आरोप 
आरोप है कि अब पुलिस ने भी तीनों भाइयों को परेशान करना शुरू कर दिया है। इससे तंग आकर परिवार शुक्रवार दोपहर गांव छोड़कर चला गया। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार छिद्दन की बेटी की ससुराल चन्दौसी जनपद संभल में रहने गया है। परिवार के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में घर का सामान भरकर ले गए हैं। ग्राम प्रधान के पति मुकेश यादव ने परिवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुके।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुस्लिम परिवार के गांव छोड़कर जाने की जानकारी नहीं है। उनके साथ मारपीट हुई तो रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने किसी को परेशान नहीं किया है। मामले की जांच कराकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed