{"_id":"643902fec438c9025b0bdaf5","slug":"tire-burst-young-man-dies-accident-budaun-budaun-news-up-news-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: टायर फटने से युवक की मौत, साथी घायल, पंक्चर जुड़वाकर बाइक से जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: टायर फटने से युवक की मौत, साथी घायल, पंक्चर जुड़वाकर बाइक से जा रहे थे दोनों
Fri, 14 Apr 2023 03:13 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 14 Apr 2023 03:13 PM IST
सार
बदायूं में एक युवक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। पंक्चर सही कराने के बाद बाइक पर रखा टायर फट गया, जिससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में थ्रेसर का टायर फटने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह चार बजे गांव गंगी नगला निवासी 35 वर्षीय मुनेश पुत्र चरन सिंह ट्रैक्टर और थ्रेसर लेकर गेहूं निकालने के लिए खेतों पर गया था। इसी दौरान उसके थ्रेसर का टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद उसने गांव के ही देवेंद्र के साथ मिलकर टायर खोला और पंक्चर जुड़वाने के लिए पड़ोसी गांव गंगपुर पहुंचे।
विज्ञापन
गंगपुर गांव से पंक्चर जुड़वाने के बाद वह थ्रेसर का टायर बाइक पर रखकर वापस खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब आठ बजे थ्रेसर के टायर-ट्यूब में ज्यादा हवा भरी होने की वजह से टायर फट गया। टायर फटते ही बाइक चला रहा मुनेश और टायर पकड़कर बैठा देवेंद्र दूर जा गिरा। हादसे में मुनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक और घायल के परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसएचओ वेदपाल सिंह ने बताया कि टायर-ट्यूब में ज्यादा हवा भरी होने की वजह से वह फट गया।