{"_id":"62f2acf195c4262a491a77cd","slug":"tiranga-yatra-badaun-news-bly494025141","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा निकालकर लोगों को दिलाया घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा निकालकर लोगों को दिलाया घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प
विज्ञापन
शहर में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल पालिकाध्यक्ष व अन्य। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपाइयों ने जिले भर में तिरंगा यात्रा निकालीं। शहर में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया वहीं आंगनबाड़ी ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया
शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसको लेकर जिले भर में कई गतिविधियां की जा रही हैं। इसके तहत मंगलवार को शहर में भाजपा महिला मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू होकर टिकटगंज, बड़ा बाजार होते हुए मथुरिया चौक पर खत्म हुई। इसमें महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल आदि मौजूद रहीं।
उझानी। बाल विकास परियोजना में जिला कार्यक्रम अधिकारी तरुण वर्मा की अगुवाई में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत ब्लॉक परिसर से बस स्टैंड तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
इस्लामनगर। कस्बे में भाजपा युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली, जो डीजे के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। इसका जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक, सिद्धार्थ सक्सेना, चेयरमैन रुदायन अरविंद शर्मा, हितेंद्र शंखधार आदि मौजूद थे।
उसावां। कस्बे में निकाली गई तिरंगा यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर के शहीद समारक से शुरू हुई। इस दौरान रुक-रुककर लोगों से संकल्प कराया कि सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं। इस मौके पर विक्की गुप्ता, रामबहादुर सिंह, संतोष गुप्ता, ध्रुव सिंह आदि मौजूद रहे।