फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three youths killed in road accident in Budaun

बदायूं में भीषण हादसा: तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Wed, 05 Mar 2025 08:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Mar 2025 08:34 PM IST
सार

बरेली के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। आसफपुर रोड पर आमने-सामने से दो बाइक भिड़ गईं। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three youths killed in road accident in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FREEPIK

विस्तार

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के आसफपुर रोड पर गांव मौजमपुर मोड़ के पास बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जबरदस्त टक्कर में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में नलमिस्त्री, बेलदार समेत तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची बिसौली पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन


फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया धुरैकी निवासी नल मिस्त्री मुकेश (55) पुत्र ताराचंद्र बुधवार शाम घर से बिसौली बाइक से जा रहे थे। बाइक पर गांव के अनिल (32) पुत्र बाबू और अनिल का नौ वर्षीय बेटा आनंद सवार था। वहीं, दूसरी बाइक से बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनपुर कोठी निवासी बेलदार राजकुमार (18) पुत्र हरिशंकर और नितिन (28) पुत्र धीरेंद्र घर से बेहटरा गांव जा रहे थे।बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मौजमपुर गांव के मोड़ पर दोनों बाइकों की आमने -सामने से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन




जबरदस्त भिड़ंत में मुकेश, अनिल व दूसरी बाइक पर सवार राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अनिल का बेटा आनंद उर्फ आनंत व नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को सड़क से हटाकर किनारे बैठाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की जानकारी होते ही मृतकों के परिजनों में चीख पुकार मच गई। बिसौली कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed