फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three youths died in a collision with an unknown vehicle in Badaun

तीन दोस्तों ने एक साथ दुनिया को कहा अलविदा: बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीनों ने तोड़ा दम

Wed, 11 Jun 2025 10:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 Jun 2025 10:11 PM IST
सार

एंबुलेंस की मदद से तीनों को सीएचसी पर लाया गया। जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार व गांव के लोग सीएचसी पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Three youths died in a collision with an unknown vehicle in Badaun
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बदायूं में बाइक सवार तीन युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना सहसवान पुलिस ने तीनों को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सुखर्रा निवासी उमेश (19) पुत्र रामलाल, नीरज (17) पुत्र चंद्रपाल, लोकेश (22) पुत्र ओमकार बुधवार दोपहर को आवश्यक कार्य से बाइक पर सवार होकर उघैती की ओर गए थे। देर शाम को वह घर लौट रहे थे कि गांव सुल्तानपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि तीनों काफी दूर तक बाइक समेत घिसटते हुए चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस की मदद से तीनों को सीएचसी पर लाया गया। जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार व गांव के लोग सीएचसी पर पहुंच गए। शव देख परिजन बेसुध हो गए। पुलिस ने शवों को जिला मुख्यालय भेजकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं। आज शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन

दोस्त थे तीनों
मृतक उमेश (19), नीरज (17) और लोकेश (22) आपस में पक्के मित्र थे। लोकेश उम्र में बढ़ा होने की वजह से दोनों की पढ़ाई और करियर से जुड़ी सारी सलाह वही देता था। तीनों अक्सर ही घूमने के लिए जाते थे। तीनों एक ही गांव और एक-दूसरे के पड़ोसी हैं।

यह भी पढ़ें- पांच बच्चों की मां से दरिंदगी: सोते समय पड़ोसी ने लूटी अस्मत...दोबारा परिवार के सामने हुई बर्बरता, आए कई टांके

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed