पांच बच्चों की मां से दरिंदगी: सोते समय पड़ोसी ने लूटी अस्मत...दोबारा परिवार के सामने हुई बर्बरता, आए कई टांके
24 मई की रात को महिला अपने पांच बच्चों के साथ अपने घर पर सो रही थी। रात्रि करीब बारह बजे पड़ोस में रहने वाला रमजान घर में घुस आया और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नूंह जिले के आकेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पांच बच्चों की मां के साथ जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में पुलिस को शिकायत तो मिल गई है, लेकिन मुकदमा खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार, 24 मई की रात को महिला अपने पांच बच्चों के साथ अपने घर पर सो रही थी। रात्रि करीब बारह बजे पड़ोस में रहने वाला रमजान घर में घुस आया और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
महिला ने सारी बात अपने पति को फोन पर बताई जो कि वाहन चलाकर जीवन यापन कर रहा है। महिला के पति के आने पर पंचायत में बैठ कर मामले को सुलझाने की बात की। मगर मंगलवार की देर शाम पीड़ित परिवार आरोपियों के घर गए। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- सुहागरात पर दूल्हा हुआ खून-खून: चीख-पुकार सुन अंदर पहुंचे परिजन, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती; सामने आई ये वजह
पीड़ित महिला के सिर में चोट आई, जिससे कई टांके आए हैं। इस हमले में महिला सहित महिला के ससुर और महिला के पति को भी चोट आई हैं। वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि उक्त आरोपियों से अभी भी जान को खतरा बना हुआ है।
पीड़ित परिवार ने थाना आकेड़ा में लिखित में शिकायत पत्र देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आकेड़ा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिल गई है, जांच कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
संबंधित वीडियो-
यह भी पढ़ें- सात घंटे तक युवती ने महिला से बनाए संबंध: नशा देकर ले गई होटल... अश्लील तस्वीरें लीं; गुजरात में हदें की पार