फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three women took the girl away after wearing a burqa and converted her to religion.

Budaun News: बुर्का पहनाकर किशोरी को ले गईं तीन महिलाएं, धर्म परिवर्तन कराया

Sat, 23 Sep 2023 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 23 Sep 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Three women took the girl away after wearing a burqa and converted her to religion.
बुर्का पहनाकर किशोरी को ले जाती मु​स्लिम महिलाएं।स्रोत-सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्बीर
कादरचौक (बदायूं)। कस्बे की एक किशोरी को तीन महिलाएं बुर्का पहनाकर ले गईं और उसका धर्म परिवर्तन करा दिया, लेकिन 18 सितंबर से अब तक किशोरी का कुछ पता नहीं चला है। पिता का आरोप है कि तीनों महिलाएं और एक युवक किशोरी को कहीं ले गए हैं। उन्होंने किशोरी को कहीं बंधक बना लिया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कस्बे की 16 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। उसके पिता का कहना है कि 18 सितंबर को उसकी बेटी घर पर मौजूद थी, तभी कुछ मुस्लिम लड़कियां उनके घर आईं थीं। ये कस्बे की ही रहने वाली हैं। इसलिए परिवार वालों ने भी कोई एतराज नहीं किया। ये लड़कियां किशोरी को फुसलाकर साथ ले गईं, लेकिन इसके बाद किशोरी घर लौटकर नहीं आई।
विज्ञापन

जब वह उसकी तलाश करते हुए लड़कियों के घर पहुंचे, तो उन्होंने उसके बारे में अनभिज्ञता जताई। परिवार वाले तब से किशोरी को लगातार तलाश कर रहे हैं। बताते हैं कि परिवार वालों को एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला है, जिससे देखकर वे हैरान हैं। सीसीटीवी कैमरे में उनकी बेटी को तीन मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनाकर ले जाती हुई दिखाई दी हैं। उनके साथ एक युवक भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिता कादरचौक थाने पहुंचे। उन्होंने तीनों महिलाओं और युवक के खिलाफ तहरीर दी। थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। पिता का कहना है कि उन महिलाओं ने उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन करा दिया है और उन्होंने किशोरी को कहीं गायब कर दिया है। थाना पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed