फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three small bridges will be built in the district at a cost of Rs 8.5 crore.

Budaun News: जिले में 8.5 करोड़ रुपये से बनेंगे तीन लघु सेतु

Sun, 02 Nov 2025 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three small bridges will be built in the district at a cost of Rs 8.5 crore.
बदायूं। जिले में जल्द ही तीन लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। ये तीनों सेतु तिलियाखाता से हरसिंहपुर मार्ग पर भैंसोर नदी पर, आनंदपुर से करौरी सैदपुर मार्ग पर और ग्राम सेवा नगला से महुआखेड़ा देवी मंदिर तक आरिल नदी पर बनेंगे। इन परियोजनाओं पर लगभग 8.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने इसके लिए 4.22 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि इन क्षेत्रों में बरसात के दौरान पानी भरने और संपर्क मार्ग टूटने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को आवागमन में कठिनाई होती है। सेतु बनने से इन इलाकों में आवागमन सुगम होगा और लोगों को बरसाती दिनों में भी निर्बाध आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, शासन से धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। जल्द ही निर्माण प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी जाएगी है। टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। लक्ष्य रखा गया है कि अगले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही तक सभी सेतु बनकर तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीन स्थानों पर बनेंगे सेतु

- तिलियाखाता से हरसिंहपुर मार्ग पर भैंसोर नदी पर लघु सेतु का निर्माण किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 2.77 करोड़ रुपये है। इसके लिए 1.38 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।
- आनंदपुर से करौरी सैदपुर मार्ग पर दूसरा लघु सेतु बनेगा। इस परियोजना की लागत 2.11 करोड़ रुपये है, जबकि 1.05 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है।
- ग्राम सेवा नगला से महुआखेड़ा देवी मंदिर तक आरिल नदी पर तीसरा और सबसे बड़ा लघु सेतु बनाया जाएगा। इसकी लागत 3.55 करोड़ रुपये तय की गई है। इसके लिए 1.77 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई है।


शासन की ओर सेे जिले में तीन परियोजना को मंजूरी मिली है। जल्द ही इन परियोजनाओं पर काम शुरू करा दिया जाएगा। भविष्य में बारिश के दिनों में लोगों को होने वाली आवाजाही की परेशानी से निजाद मिल जाएगी। - नरेश कुमार, एक्सईएन, नोडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed