फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three players selected in the divisional-level trials for Sub-Junior Boys' Hockey.

Budaun News: सब जूनियर बालक हॉकी के मंडल स्तरीय ट्रायल में तीन खिलाड़ियों हुआ चयन

Sun, 11 Oct 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 11 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Three players selected in the divisional-level trials for Sub-Junior Boys' Hockey.
सब जूनियर हॉकी के मंडलीय ट्रायल में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रो​त खेल विभाग - फोटो : Archive
बदायूं। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय ट्रायल शुक्रवार को बरेली स्टेडियम में हुए। ट्रायल में मंडल स्तरीय टीम के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें जिले के तीन खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय टीम में चयन हुआ है।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान कोचों ने खिलाड़ियों के खेल कौशल, फिटनेस और मैदान पर प्रदर्शन को परखा। इसके आधार पर 16 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय टीम के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में सौरभ, शिवम और ब्रिजराज शामिल हैं। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 12 से 17 अक्तूबर तक इटावा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। हॉकी कोच सैय्यद आबिद अली ने बताया कि मंडलीय टीम में खिलाड़ियों के चयन के बाद अन्य खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed