फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three people named in the murder of a farmer

Budaun News: किसान की हत्या में तीन लोग नामजद

Tue, 29 Jul 2025 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three people named in the murder of a farmer
बदायूं। दातागंज कोतवाली पुलिस ने पीटकर हुई किसान की हत्या के मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया है। छोटे भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गईं है। हत्या के पीछे की वजह नलकूप की लाइन बताई जा रहीं है। हालांकि पुलिस कई एंगिल से हत्या की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

गांव नूरपुर निवासी सुनील ने पुलिस को बताया कि उनके भाई विजय (30) का करीब छह दिन पहले नलकूप की लाइन को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उस करण गांव के बसंत, वीरेंद्र व हरीश ने जान से मारने की धमकी दी थी। 24 जुलाई को तीन बजे उनका भाई विजय नलकूप पर अकेला था। तभी तीनों आरोपियों ने उनके भाई की पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने भाई के शव को तालाब किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। 25 जुलाई को उनके भाई का शव झाड़ियों में मिला था। पुलिस ने बसंत, वीरेंद्र व हरीश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी किसान की पीटकर हत्या की वजह साफ हो गई थी। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की जाएगी। हत्याकांड की अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed