{"_id":"690f9a893ba6b88073023e3a","slug":"three-people-including-a-couple-riding-a-bike-were-injured-in-road-accidents-badaun-news-c-123-1-sbly1035-150467-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क हादसों में बाइक सवार दंपती समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क हादसों में बाइक सवार दंपती समेत तीन लोग घायल
विज्ञापन
उझानी। दिल्ली हाईवे पर सामने से साइकिल आ जाने पर भिड़ंत में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दंपती को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा शनिवार सुबह नौ बजे हुआ।
बदायूं में कबूलपुरा निवासी शकील खां (55) अपनी पत्नी साजिदा (53) के साथ सहसवान जा रहे थे। हजरतगंज के पास विपरीत दिशा से अचानक साइकिल सवार आ गया। दोनों की भिड़ंत में बाइक सवार शकील और साजिदा घायल हो गईं। दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
इसके अलावा कछला में बृहस्पतिवार शाम गंगाघाट के ढलान के पास परिचित व्यक्ति के इंतजार में खड़े शाहजहांपुर जिले में खुटार निवासी राजवेंद्र सिंह को बाइक ने रौंद दिया। राजवेंद्र घायल हो गए। उनका पैर टूट गया है। उनके परिजनों ने बाइक सवार को रोका तो वह नशे की हालत में दिखा। घायल राजवेंद्र के भाई पुष्पेंद्र ने बाइक सवार कछला में वार्ड नंबर तीन निवासी जगदीश पुत्र रमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद