{"_id":"6aa30fd98b908f25de00d8a9","slug":"three-people-arrested-with-five-stolen-bikes-badaun-news-c-123-1-ba11032-172759-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चोरी की पांच बाइकों के साथ तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चोरी की पांच बाइकों के साथ तीन लोग गिरफ्तार
Fri, 11 Sep 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइकों के साथ कोतवाली पुलिस गिरफ्त में वाहन चोर। स्रोत-पुलिस
बदायूं। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करने के बाद उनकी नंबर प्लेट और चेसिस नंबर में बदलाव कर उन्हें बेच देते थे।
पुलिस ने सूचना मिलने के बाद कादरी दरगाह के पीछे कब्रिस्तान की बाउंड्री के पास दबिश दी। टीम ने घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ लिया। पकड़े आरोपियों ने अपने नाम राजा निवासी मोहल्ला नाहर खां सराय, मुजाहिद निवासी खेड़ा बुर्ज, थाना सिविल लाइंस और आशु निवासी गांव बदरियां थाना सोरों (कासगंज) बताया। पुलिस ने मौके से चोरी की पांच बाइकें बरामद कीं।
बरामद वाहनों में कुछ के वास्तविक पंजीकरण नंबर दूसरे वाहनों के पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी कर एक स्थान पर इकट्ठा करते थे। मौका मिलने पर उन्हें बेच देते थे। सीओ सिटी एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर बरामद बाइकें कब्जे में ले ली गईं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।