फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three other accused in Shri Ram murder case should be arrested

Budaun News: श्रीराम हत्याकांड के तीन अन्य आरोपी पकड़े जाएं

Tue, 14 May 2024 04:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Three other accused in Shri Ram murder case should be arrested
बदायूं। उझानी के गांव मिहौना निवासी बुजुर्ग श्रीराम की हत्या में नामजदों मेें तीन आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी हैै। मृतक के परिजन सोमवार को एसएसपी से मिले और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

बुजुर्ग श्रीराम की हत्या पांच मई की शाम गांव में उस वक्त कर दी गई थी जब वह खेत में खाद लगाने के लिए घर से निकले थे। आरोपियों ने उन्हें पहले लाठी-डंडों से पीटा था, फिर गर्दन पर दरांती से वार कर उन्हें मार डाला था। मृतक के बेटे पुष्पेंद्र ने हत्याकांड में पड़ोसी सुरजीत, उसके भाई गिरीश और मदनलाल के अलावा भतीजे सचिन को नामजद कराया था।
विज्ञापन

घटना वाली शाम को ही पुलिस ने सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बाकी तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। इसको लेकर परिवार वाले सोमवार दोपहर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी से मिले। मृतक के परिजनों ने उझानी कोतवाली पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आरोपी गांव में ही हैं, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश नहीं कर रही। आरोपियों से उन्हें जानमाल का खतरा बना हुआ है। एसएसपी ने मृतक के परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed