{"_id":"88a4da16cada77daf20433eeb515c6ec","slug":"three-observed-from-gudni-festival-will-sacrifice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुधनी में तीन से मनाया जाएगा यज्ञ महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुधनी में तीन से मनाया जाएगा यज्ञ महोत्सव
belsi
Updated Fri, 22 May 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में आर्य समाज के तत्वावधान में तीन जून से पांच दिवसीय 21 कुंडीय यज्ञ महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी यहां व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव प्रसार-प्रचार कर रहे हैं। आचार्य संजीव रूप ने बताया कि इस अवसर पर जिले की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव तीन से सात जून तक चलेगा। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव बैन, रायपुर बुजुर्ग, सिरासोल, सतेती, मोहम्मदगंज, मुजरिया, बैरमई, वहेटा गुसाई, अंबियापुर, छौलायन, जरावन, बांसबरोलिया, हरगनपुर आदि में जाकर कार्यकर्ताओं ने प्रचार किया।
विज्ञापन